चुनाव

UP Election 2022 : सपा प्रत्याशी की सभा में लगे जय श्रीराम के जयकारे, गुस्से लाल नेताजी बोले- मैंने चूड़ियां नहीं पहनीं

UP Election 2022 : सपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी (SP Candidate Dharam Singh Saini) लोगों की सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख सपा प्रत्याशी गुस्से में लाल हो गए और मंच से ही उन लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि मैंने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। वायरल हो रहा वीडियो सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट का है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2022, 4:33 PM IST
saharanpur.jpg

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के समर्थन और विरोध भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में चुनावी सभा के दौरान एक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रत्याशी के विरोध का मामला सामने आया है। सपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी (SP Candidate Dharam Singh Saini) लोगों की सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख सपा प्रत्याशी गुस्से में लाल हो गए और मंच से ही उन लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि मैंने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। तुम लोग बीजेपी (BJP) उम्मीदवार का समर्थन कर लो, लेकिन इस प्रकार माहौल खराब करने का प्रयास न करो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तुम ऐसा करोगे तो सैनियों के गांवों में बीजेपी उम्मीदवारों का काफिला घुसना बंद करवा दूंगा।

बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट का है। जहां चिलकाना क्षेत्र में गुरुवार की रात समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सपा प्रत्याशी ने मंच से लोगों को संबोधित करना शुरू ही किया था कि भीड़ में से कुछ लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगा दिए। इस पर सपा प्रत्याशी शांत रहे, लेकिन फिर से उन्हीं लोगों ने जोर-जोर से जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इस सपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि भाइयों अगर तुमने इस प्रकार माहौल खराब करने का प्रयास किया तो मैं बीजेपी के उम्मीदवार का भी विरोध करा दूंगा।

...और गुस्से से लाल हो गए सपा प्रत्याशी

सपा प्रत्याशी यहीं नहीं रुके उन्होंने गुस्से में लाल होते हुए कह दिया कि श्रीराम तुम्हारे हैं तो वह हमारे भी तो हैं। मैंने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। अगर तुम ऐसा करोगे तो मैं सैनियों के गांव में बीजेपी प्रत्याशी की कारों के घुसने पर ही प्रतिबंध लगवा दूंगा।

श्रीराम केवल बीजेपी वालों के नहीं

उन्होंने कहा कि श्रीराम केवल बीजेपी वालों के ही नहीं है, वह सैनियों के भी हैं। इसलिए इस प्रकार बेवजह की बात न करो। अगर आपको हमारी बात अच्छी लगती है तो समर्थन करो और अच्छी नहीं लग रही है तो आप अपने प्रत्याशी का समर्थन कर सकते हैं। मत सबका अधिकार है, जिसकी जहां इच्छा मतदान करे।

Published on: