चुनाव

आपको तो जनता ने ही ठंडा कर दिया है अखिलेश जी : सिद्धार्थनाथ सिंह

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा था कि वे कम्‍प्रेसर थोड़े हैं। इस पर पलटवार करते हुए यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बेहद कड़ा जवाब दिया कहा, अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया और इसके लिए मुख्यमंत्री की जरूरत नहीं पड़ी, आपको तो जनता ने ही ठंडा कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2022, 5:45 PM IST
siddharth_nath_singh.jpg

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा था कि वे कम्‍प्रेसर थोड़े हैं। इस पर पलटवार करते हुए यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बेहद कड़ा जवाब दिया कहा, अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया और इसके लिए मुख्यमंत्री की जरूरत नहीं पड़ी, आपको तो जनता ने ही ठंडा कर दिया। पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ, वो 2022 के बाद ठंडे ही रहेंगे। उत्‍तर प्रदेश में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। बंद कमरों में भी बिना हीटर-ब्‍लोअर के बैठना मुश्किल है। ऐसा ही यूपी की राजनीति में है वो भी लगातार करवटें बदलता रहता है। बुलंदशहर में गुरुवार को रालोद अध्‍यक्ष जयंत चौधरी और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्‍त प्रेस कॉफ्रेन्‍स की। जिसमें सीएम योगी पर हमला करते हुए कहाकि, वे कम्‍प्रेसर थोड़े हैं।

कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन के कुछ समर्थकों की ओर से दी गई धमकी के जवाब में सीएम योगी ने कहा था कि कैराना और मुजफ्फरनगर में फिर लोग गर्मी दिखा रहे हैं। जो दंगा के मंसूबे के साथ अपना सिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं, 5 साल तक ये सभी लोग बिलों में घुसे थे। दुबके थे, जब सब्जी के लिए निकलते थे और पुलिस पकड़ती थी तो अगले दिन गले में तख्ती लेकर आते थे कि साहब, बख्श दो सब्जी बेचकर गुजारा कर लेंगे। 10 मार्च के बाद फिर उनके गलों में तख्ती दिखेगी। ये गर्मी जो अभी कैराना और मुजफ्फरनगर में कुछ जगहों पर दिख रही है, शांत हो जाएगी। क्योंकि गर्मी कैसे शांत होगी... ये तो मैं मई और जून में भी शिमला बना देता हूं।

मुख्यमंत्री जिस सोफे पर बैठते हैं वह भी सपा सरकार ने खरीदा था

इस बयान के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि, पहले चरण में ऐसी हवा चल रही है कि मुख्यमंत्री को समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहा जाए। वह हमारे मुख्यमंत्री हैं, कंप्रेसर थोड़ी हैं, जो हमें ठंडा कर देंगे। फ्रीज में ठंडी चीज रखने के लिए कंप्रेसर होता है। क्या मुख्यमंत्री जी कंप्रेसर हैं। जो लोग गर्मी की बात कर रहे हैं, उन्हें बताना चाहते हैं कि गठबंधन की सरकार बनी तो भर्ती होगी। इस बार हर यूथ अपने बूथ पर बीजेपी को हराएगा। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जिस सोफे पर बैठते हैं और जिस हेलिकॉप्टर से दौरे करते हैं वह भी सपा सरकार ने खरीदा था।

सारे नेताओं की चर्बी उतार दो आप - जयंत

जयंत चौधरी ने कहा, ऐसा भर-भर के वोट दो, ईवीएम मशीन को ऐसा भरके दो, नलके-हैंडपंप के बटन को ऐसा दबाओ कि भारतीय जनता पार्टी की जो चर्बी चढ़ रही है, सारे नेताओं की चर्बी उतार दो आप।

Published on: