चुनाव

UP Election 2022: सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, मेरठ और बुलंदशहर में मतदान शुरू न कराने का लगाया आरोप

UP Election 2022: सपा ने ट्ववीट करके आरोप लगाया है कि मेरठ के किठौर और बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में कई जगह मतदान बाधित है।
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2022, 9:52 AM IST
sapaa.jpg

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण के मतदान के तहत पश्चिमी उप्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने मेरठ और बुलंदशहर जिले के मतदान केंद्रों पर मतदान न शुरू करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। सपा का आरोप है कि बूथों पर मतदान शुरू नहीं हुआ है। जबकि मतदाता अपने मत का उपयोग करने के लिए लाइन में खड़े हैं।

समाजवादी पार्टी ने मेरठ किठौर विधानसभा सीट में कुछ बूथों मेें मतदान न शुरू करवाने की शिकायत को लेकर ट्वीट किया है। आरोपी लगाया है कि मेरठ किठौर विधानसभा 46 के अधिकांश बूथों पर पर लंबी कतार लग चुकी हैं लेकिन अधिकारी मतदान शुरू नहीं करा रहे हैं। चुनाव आयोग से अनुरोध है कि तत्काल संज्ञान लेकर सुचारू मतदान सुनिश्चित कराएं।

इसके अलावा सपा ने बुलंदशहर जिले की सिंकदराबाद सीट को लेकर भी एक ट्वीट किया है। सपा ने अपने ट्वीट में चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा है कि सिकंदराबाद विधानसभा 64 के कुछ मतदान केंद्रों में अंधेरे की शिकायत की है। जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकेा तत्काल संज्ञान ले, कार्यवाही कर, सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे निर्वाचन आयोग।

समाजवादी पार्टी ने इसके अलावा शामली जिले को लेकर भी एक ट्वीट किया है। जिसमें सपा ने कहा है कि शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347,348,349,350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है। तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू, भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने आगरा, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत भी ट्वीटर के माध्यम से चुनाव आयोग के संज्ञान में देकर जल्द मतदान शुरु कराने की गुहार लगाई है।

Published on: