उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहले चरण के मतदान जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, पुलिस को लगातार अवैध कैश बरामद हो रहा है। ताजा मामला नोएडा से जहां एक घर में 3 करोड़ से अधिक अवैध कैश बरामद किया गया है। रविवार को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की सेक्टर-44 स्थित प्रेमपाल सिंह नागर के मकान में भारी मात्रा में कैश रखा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस बल मौके पर पहुंच तलाशी की गई तो मकान के दूसरे माले पर किराए पर रहने वाले प्रेमपाल सिंह नागर के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। हालांकि जब पुलिस ने प्रेमपाल सिंह नागर कैश के संबंधित जानकारी मांगी तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सके, जिसके बाद आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है।