
UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह चुनाव प्रचार के लिए मथुरा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उनका भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन भी किया गया। मीडिया से मुखातिब होते हुए अरुण टीम ने जहां भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था। रास्ते में कब किसके साथ कोई वारदात हो जाए इसका किसी को पता नहीं रहता था।
वहीं, उन्होंने लाल टोपी वाले लोगों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आम जनमानस को लाल टोपी वाले लोगों से डर लगता है। रोड पर जब डॉक्टर निकलते थे तो उनका कब अपरण हो जाए यह जी पता नहीं चलता था। वहीं उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा में गुंडे और बदमाश रहते हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की। अरुण सिंह से जब संजय सिंह के बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी नेता लोगों के द्वारा खदेड़ा नहीं जा रहा है। हम लोग डोर टू डोर प्रचार इसलिए कर रहे हैं कि प्रत्याशियों के कंधे मजबूत रहें।