UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी को एक बार फिर नसीहत दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के बुलदशहर जिले के अनूपशहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि जयंत चौधरी को लगता है कि उनकी सरकार बनी तो उनकी सुनी जाएगी। लेकिन जयंत गलतफहमी में हैं ऐसा नहीं होने वाला। अमित शाह ने कहा, बीते दिनों अखिलेश जी ने जयंत चौधरी जी को अपने साथ बैठाया था। जयंत जी को लगता है कि उनकी सरकार बनी, तो उनकी सुनी जाएगी। जयंत जी, गलतफहमी में मत रहना। जो अपने पिताजी और चाचाजी की नहीं सुनता, वो आपकी क्या सुनेगा।