UP Election 2022- आरए उस्मानी सपा सरकार में मंत्री रहे हैं। ऐसे में सपा से टिकट न मिलने पर नाराज उस्मानी ने बसपा ज्वाइन करने का मन बना लिया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उस्मानी को निघासन से टिकट दिया है। इससे पहले बसपा ने मनमोहन मौर्य को निघासन विधानसभा से टिकट दिया था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लड़ाई रोचक होती जा रही है। लखीमपुर खीरी जिले में सपा से टिकट न मिलने पर आरए उस्मानी ने बसपा के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। आरए उस्मानी सपा सरकार में मंत्री रहे हैं। ऐसे में सपा से टिकट न मिलने पर नाराज उस्मानी ने बसपा ज्वाइन करने का मन बना लिया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उस्मानी को निघासन से टिकट दिया है। इससे पहले बसपा ने मनमोहन मौर्य को निघासन विधानसभा से टिकट दिया था। उस्मानी इससे पहले भी बसपा में रह चुके हैं, जिसके उनकी इसी पार्टी में घर वापसी मानी जा रही है।
निघासन सीट पर बदला उम्मीदवार
उस्मानी को टिकट देकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक तीर से दो निशाना साधा है। एक तरफ जहां सपा के आंगन से कद्दावर नेता की घर वापसी हुई है, दूसरी तरफ मुस्लिम मतदाताओं को भी अपने पाले में करने की कोशिश की है। दरअसल, सपा ने निघासन से आरएस कुशवाहा को टिकट दिया था। जबकि इसी सीट से विधायक रहे आरए उस्मानी को सपा ने टिकट चाहते थे।
टिकट न मिलने पर नाराज उस्मानी ने बसपा में जुगाड़ बना लिया। बसपा ने निघासन में पूर्व घोषित मनमोहन मौर्या का टिकट काटकर उस्मानी को दिया है। वहीं, निघासन विधानसभा सीट के अलावा बसपा ने कस्ता से भी प्रत्याशी बदला है। कस्ता में सरिता वर्मा की जगह हेमवती राज को उम्मीदवार बनाया गया है।