चुनाव

UP Assembly Elections Result 2022 : ऐसे प्रत्याशी की हार, जिसकी जीत पर किसी को नहीं था शक

UP Assembly 2022 Election Result Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम बहुत चौंकाने वाले रहे हैं। ऐसे कई प्रत्याशी भी चुनाव हार गए हैं जिनकी हार के बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। मायूस समर्थक यह अंदाजा ही नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिरकार हमारे नेता की हार की क्या वजह रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2022, 9:09 PM IST
sangeet_som.jpg

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम बहुत चौंकाने वाले रहे हैं। ऐसे कई प्रत्याशी भी चुनाव हार गए हैं जिनकी हार के बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। मायूस समर्थक यह अंदाजा ही नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिरकार हमारे नेता की हार की क्या वजह रही। जिन प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है उनमें भाजपा से बगावत कर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी जैसे नाम शामिल हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम भी चुनाव हार गए हैं।

चौंकाने वाले नाम -
- अजय कुमार लल्लू, तमकुहीराज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
- संगीत सोम, सरधना सीट, भाजपा
- सुरेश राणा, थानाभवन, भाजपा
- स्वामी प्रसाद मौर्य, फाजिलनगर सीट, सपा

- चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर, आजाद समाज पार्टी
- कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ सदर, अपना दल (कमेरावादी)
- धर्म सिंह सैनी नकुड़, समाजवादी पार्टी
- रामगोविंद चौधरी बांसडीह सीट, समाजवादी पार्टी
- सतीश चंद्र द्विवेदी, इटवा सीट भाजपा, बेसिक शिक्षा मंत्री
- धनंजय सिंह मल्हनी सीट जदयू
- पं. श्यामसुंदर शर्मा मांट विधानसभा बसपा
- राकेश वर्मा कुर्सी विधानसभा सपा
- राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, पट्टी प्रतापगढ़, भाजपा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री

गोरखपुर की सभी सभी सीट जीती

गोरखपुर से चिल्लूपार से भाजपा के राजेश त्रिपाठी, बांसगांव से विमलेश पासवान, खजनी से श्रीराम चौहान, सहजनवा से प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर ग्रामीण से विपिन सिंह, गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ, कैम्पियरगंज से फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच से महेन्द्र पाल सिंह तथा चौरीचौरा से श्रवण कुमार निषाद जीते।

Updated on:
10 Mar 2022, 9:09 PM IST
Published on: