- कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कील कांटे लेकर जुटी हुई है। एक तरफ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग हो रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वो दो घोषणा पत्र जारी करेगी। एक समग्र घोषणापत्र दूसरा आज प्रियंका गांधी सिर्फ महिलाओं के लिए जारी करेंगी कांग्रेस का घोषणापत्र। मामला गरम है पढ़े महाराष्ट्र सरकार की शिक्षा मंत्री और कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य वर्षा गायकवाड ने क्या कहा।
कानपुर. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 तेजी के साथ करीब आ रहे हैं। कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस के बारे में महाराष्ट्र सरकार की शिक्षा मंत्री और स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य वर्षा गायकवाड ने कहा कि,कांग्रेस हर दिन आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में कितनी सीटें जीतेंगे, यह दावा नहीं किया जा सकता है। पर राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के रूप में यूपी को एक विकल्प मिल गया है। कांग्रेस में प्रियंका गांधी ने जब से नेतृत्व संभाला है, तो महिलाओं का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा है। प्रियंका गांधी आज सिर्फ महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगी, दूसरा समग्र घोषणापत्र शीघ्र जारी होगा।
काबिल प्रत्याशी की तलाश
कांग्रेस के बारे में महाराष्ट्र सरकार की शिक्षा मंत्री और स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य वर्षा गायकवाड आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर टिकट की दावेदारी करने वालों की स्क्रीनिंग के लिए दो दिवसीय दौरे पर कानपुर आईं हैं। पत्रकार वार्ता में वर्षा गायकवाड ने कहाकि, कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में काबिल प्रत्याशी लड़े, इसलिए स्क्रीनिंग की जा रही है।
जनता कांग्रेस की हो रही मुरीद
वर्षा गायकवाड ने कहाकि, महाराष्ट्र में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। मनमोहन सरकार में 71 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया गया था। किसान बिल पर हम किसानों के साथ रहे तो बिल भी वापस हुआ। जनता को लग रहा है कि कांग्रेस ही कुछ कर सकती है।
रिपोर्ट तैयार कर एआइसीसी को देंगे
गठबंधन के सवाल पर वर्षा गायकवाड ने कहाकि, छोटी पार्टियों को हम साथ लेकर चलेंगे। स्क्रीनिंग के आधार के बारे में बताते हुए वर्षा गायकवाड ने कहाकि, ब्लाक, जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्यों से बात कर रहे हैं। टिकट के दावेदारों को भी सुना है। रिपोर्ट तैयार कर एआइसीसी को देंगे।
स्क्रीनिंग कमेटी मिली दावेदारों से मिलीं
Uttar Pradesh assembly election 2022 स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य पहले दिन कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया के दावेदारों से मिलीं। मंगलवार को कानपुर नगर की 10 विधानसभा सीटों पर दावेदारों उन्होंने मुलाकात की।