इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

नए अवतार में पेश हुई All New Hyundai Kona, जानिए क्या नया और खास है इसमें

Hyundai ने नई जनरेशन इलेक्ट्रिक Kona SUV को पेश किया है। नई 2023 Hyundai Kona EV में 4 वैरिएंट्स मिलेंगे,जिसमें ऑल-इलेक्ट्रिक (EV), हाइब्रिड इलेक्ट्रिक (HEV), पेट्रोल इंजन (ICE) और स्पोर्टी N-Line शामिल हैं। आपको बता दें, 2023 Hyundai Kona पिछले मॉडल से बड़ी है और बोल्ड स्टाइल के साथ पेश की गई है।

2 min read
Dec 22, 2022

Hyundai ने नई जनरेशन इलेक्ट्रिक Kona SUV को पेश किया है। नई 2023 Hyundai Kona EV में 4 वैरिएंट्स मिलेंगे,जिसमें ऑल-इलेक्ट्रिक (EV), हाइब्रिड इलेक्ट्रिक (HEV), पेट्रोल इंजन (ICE) और स्पोर्टी N-Line शामिल हैं। आपको बता दें, 2023 Hyundai Kona पिछले मॉडल से बड़ी है और बोल्ड स्टाइल के साथ पेश की गई है। नया मॉडल 150mm ज्यादा लंबा और 25mm ज्यादा चौड़ा है। वहीं इसका व्हीलबेस 60mm मिल जाएगा। साइज में बड़े होने की वजह से मसिने केबिन स्पेस भी बड़ा मिलेगा।


सबसे पहले EV अवतार में आएगी नई Kona

2023 Hyundai Kona सबसे पहले EV में सेल के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी बाद में इसका पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन और एन-लाइन वर्जन पेश करेगी। इसका आर्किटेक्चर एक ही होगा, लेकिन EV, ICE/HEV और स्पोर्टी N-Line मॉडल्स की स्टाइलिंग अलग होगी।नई Hyundai Kona EV में नया फ्रंट सेक्शन मिलेगा और साथ ही इसमें स्ट्रेच्ड सीमलेस होराइजन लैंप भी मिल जाएंगे। यह पिक्सलेटेड सीमलेस होराइजन लैम्पके साथ आने वाला पहला हुंडई का मॉडल है जो EV को आकर्षक बनाता है।

डिजाइन में नयापन

डिज़ाइन के मामले में 2023 Hyundai Kona EV में स्कल्पटेड वील आर्च क्लैडिंग मिलेगा,जिसमें हेडलैंप और टेललैंप मिलते हैं। इस SUV में सीमलेस होराइजन लैंप और हाई-माउंटेड स्टॉप (HMSL) है, जो स्पॉइलर के साटन क्रोम मोल्डिंग के अंदर इंटीग्रेट मिलेंगे। 2023 Hyundai Kona EV में इंटेक ग्रिल और रियर बम्पर पर पिक्सेल ग्राफिक के साथ-साथ 19-इंच अलॉय वील डिजाइन, ब्लैक एम्ब्रेसिंग लाइन और ऑप्शनल ब्लैक साइड मिरर और रूफ मिल जाएगा। इसके अलावा ICE और HEV मॉडल में स्किड प्लेट डिजाइन और ब्लैक वील आर्च क्लैडिंग मौजूद है। वहीं N-Line में ऑप्शनल ब्लैक साइड मिरर और रूफ, विंग-टाइप स्पॉइल, विंग-शेप्ड बम्पर के साथ ज़्यादा अट्रैक्टिव फ्रंट और रियर डिजाइन मिल जाएगा।

केबिन की बात करें तो नई जनरेशन Hyundai Kona में फ्लोटिंग हॉरिजॉन्टल सी-पैड के साथ स्पोर्टी लेआउट मिल जाएगा। इसके साथ ही यह इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए 12.3 इंच के डुअल वाइड डिस्प्ले भी मिल जाएगा।

अभी तक कंपनी की तरफ से नई Kona EV के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि ख़बरों की माने तो 2023 Hyundai Kona EV में 64.8 kWh का बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर मिल जाएगी। यह 204 PS की पॉवर जनरेट करेगा और वहीं यह फुल चार्ज होने पर यह 407km की रेंज देने में सक्षम होगी।

Published on:
22 Dec 2022 04:18 pm
Also Read
View All