इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Tesla को टक्कर देने आ गई यह नई इलेक्ट्रिक कार, देगी 550Km की शानदार रेंज

Nio ET5: टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देने के लिए नई इलेक्ट्रिक सेडान कार पेश कर दी गई है। यह कार 550 किलोमीटर की शानदार रेंज देगी।

2 min read
Nio ET5

नई दिल्ली। दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसी के चलते बड़ी-बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों के साथ कई इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियां भी मार्केट में नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की इसी लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है। चीन की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Nio ने अपनी नई ऑल इलेक्ट्रिक सेडान पेश कर दी है। कंपनी ने इसे Nio ET5 के नाम से पेश किया है।


Tesla को देगी टक्कर


Nio ने ET5 के लॉन्च के साथ ही अमरीकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। ET5 टेस्ला के Model 3 को टक्कर देगी। वहीं Nio की महंगी इलेक्ट्रिक सेडान ET7, जो पहले से ही मार्केट में मौजूद है, वो टेस्ला के Model S को टक्कर देगी।

कितनी कीमत होगी चुकानी?

चीन के सुझोऊ में आयोजित वार्षिक Nio दिवस कार्यक्रम में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार ET5 को पेश किया, जिसकी सरकारी सब्सिडी से पहले शुरुआती कीमत 3,28,000 चाइनीज़ युआन (51,450 डॉलर) यानि की करीब 39,08,500 रुपये रहेगी बात अगर लीज़ बैट्री वैरिएंट की करें, तो उसकी शुरुआती कीमत 2,58,000 (40,450 डॉलर) चाइनीज़ युआन यानि की करीब 30,74,000 रुपये रहेगी।


कब होगी मार्केट में उपलब्ध?


कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान के मार्केट में खरीदने की उपलब्धता पर किसी भी तरह का कोई सस्पेंस नहीं रखा है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले साल सितंबर से ET5 चीन के मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि कंपनी ने अब तक इस ऑल इलेक्ट्रिक सेडान के भारत में और ग्लोबल लॉन्च के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। पर कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी योजना 2025 तक 25 देशों में अपनी सर्विस शुरू करने की है।

मिलेगी 550 किलोमीटर की शानदार रेंज

कंपनी दे जानकारी देते हुए बताया कि सिंगल चार्जिंग में उनकी नई ऑल इलेक्ट्रिक सेडान ET5 550 किलोमीटर की शानदार रेंज देगी।

Published on:
20 Dec 2021 11:50 am
Also Read
View All