
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड पिछले 2 सालों में तेज़ी से बढ़ी है। इनमें भारत (India) भी शामिल है। देश में पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों की वजह से लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के रूप में एक बेहतरीन ऑप्शन मिल गया है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस ट्रेंड से देश-विदेश की सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ वाकिफ हैं और समय-समय पर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देश में लॉन्च करती रहती हैं। इस लिस्ट में अब एक नया नाम भी जुड़ने की तैयारी है। फ्रांस (France) की कार निर्माता कंपनी रेनो (Renault) भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का प्लान बना रही है।
देश में होगी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार
एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में अपनी पॉपुलर 5-सीटर हैचबैक क्विड (Kwid) को इलेक्ट्रिक वर्ज़न में पेश करेगी। इस बात की जानकारी 2 लोगों ने दी, जिन्हें कंपनी के प्लान की खबर है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
कब हो सकती है भारत में एंट्री?
रिपोर्ट के अनुसार रेनो की इलेक्ट्रिक क्विड को अगले साल तक देश में लॉन्च किया जा सकता है। सोर्स के मुताबिक कंपनी 2024 के अंत तक भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें- Mercedes AMG E53 Cabriolet: मर्सिडीज़ की नई लग्ज़री कार हुई भारत में लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स और कीमत होगी इतनी
क्या है रेनो के इस प्लान की वजह?
रेनो इंडिया (Reno India) का भारत में लाइनअप ज़्यादा बड़ा नहीं है। कंपनी की सिर्फ 3 गाड़ियाँ भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कंपनी का देश में अच्छा बिज़नेस है। पिछले साल यानि की 2022 भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल काफी अच्छा रहा और इस साल देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड सेल हुई। इतना ही नहीं, भारत सरकार का 2030 तक देश में 30% इलेक्ट्रिक व्हीकल्स करने का टारगेट है। इसके लिए सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी भी दी जा रही है।
ऐसे में आने वाले समय में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट में उछाल आना तय है। इसी वजह से रेनो के साथ ही अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियाँ भी भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लाइनअप को बढ़ाने के प्लान के साथ आगे बढ़ रही है।