इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Sony ने रखा इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में कदम, पेश की नई कार

Sony Vision-S 02 Electric SUV Car: टेक कंपनी सोनी ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पेश करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में कदम रख दिया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2022, 11:40 AM IST
sony_vision-s_02_electric_suv_car.jpg
Sony Vision-S 02 Electric SUV Car

टेक्नोलॉजी की दुनिया में जापान की सबसे बड़ी कंपनी सोनी (Sony) दुनियाभर की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने एक नई दिशा में कदम उठाया है। दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की तेज़ी से बढ़ती हुई लोकप्रियता और डिमांड को देखते हुए सोनी ने भी इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट में कदम रख दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रॉनिक कार का कॉन्सेप्ट अमरीका के लास वेगस के कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2022 में पेश किया है।


कब हो सकती है लॉन्च?

सोनी ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी इसी साल मार्च-मई के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है।

शेयरों के दाम बढे

सोनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट में प्रवेश करने की घोषणा की है। इस घोषणा से कंपनी को फायदा हुआ और सोनी के शेयरों के दाम 4.5% बढ़ गए।

यह भी पढ़ें - कितने तरह की होती हैं इलेक्ट्रिक वाहनों की बैट्री? जानिए डिटेल्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पर आधारित

एक रिपोर्ट के अनुसार सोनी की नई इलेक्ट्रिक कार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। इससे कंपनी की कार में अच्छा ऑटोनोमस ड्राइविंग मोड (Autonomous Driving Mode) देखने को मिलेगा।


यह भी पढ़ें - IIT मद्रास का बड़ा फैसला! इलेक्ट्रिक वाहनों पर जल्द शुरू किया जाएगा मास्टर्स प्रोग्राम

क्या देखने को मिल सकता है सोनी की नई इलेक्ट्रिक कार में?

एक रिपोर्ट के अनुसार सोनी की इस इलेक्ट्रिक कार में पीछे की सीट्स फोल्ड करने योग्य होगी। साथ ही इस कार में 272hp मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कार की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग बैट्री देखने को मिलेगी। डिज़ाइन की बात करें, तो इस कार की डिज़ाइन पर कंपनी खास ध्यान देगी। साथ ही इस कार में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सोनी प्लेस्टेशन (PlayStation) गेमिंग कनेक्टिविटी, ड्राइवर असिस्टेंस, पैनोरैमिक इंफोटेनमेंट इंटरफेस, पर्सनल रियर डिस्प्ले और दूसरे कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Published on: