इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Tesla ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2022 में सबसे बड़ी फैक्ट्री से इतने लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ की डिलीवर

Tesla's Gigafactory In China: इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है। अमरीका बेस्ड इस कंपनी की सबसे बड़ी फैक्ट्री चीन में है और पिछले साल कंपनी ने इस फैक्ट्री के ज़रिए के नया रिकॉर्ड बनाया है। क्या है वो रिकॉर्ड? आइए जानते हैं।
2 min read
tesla_in_china.jpg
Tesla Showroom

अमरीका (United States of America) बेस्ड इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। टेस्ला एक ग्लोबल कंपनी है और इसकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दुनिया के कई देशों की सड़कों पर देखा जा सकता है। अमरीका बेस्ड होने के बावजूद टेस्ला की सबसे बड़ी फैक्ट्री अमरीका में नहीं, बल्कि इससे बाहर है। टेस्ला की सबसे बड़ी फैक्ट्री चीन (China) के शंघाई (Shanghai) शहर में है, जिसे गीगाफैक्ट्री (Gigafactory) भी कहते है। हाल ही में इस गीगाफैक्ट्री से जुडी ऐसी बात सामने आई है, जिससे टेस्ला के बनाए नए रिकॉर्ड के बारे में जानकारी मिली है।

क्या है टेस्ला का नया रिकॉर्ड?

टेस्ला ने पिछले साल शंघाई गीगाफैक्ट्री से इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ डिलीवर करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बात की जानकारी हाल ही में सामने आई है। कंपनी ने 2022 में 7,10,865 इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ डिलीवर की। इनमें से ज़्यादातर इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ ग्लोबली डिलीवर की गई।

48% इजाफा

कंपनी ने 2022 में 2021 के मुकाबले ईयर टू ईयर बेसिस पर शंघाई गीगाफैक्ट्री से इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ डिलीवर करने के मामले में 48% इजाफा दर्ज किया है।


यह भी पढ़ें- Mercedes Benz की नई GLC SUV होगी इस साल भारत में लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

आधी से ज़्यादा डिलीवरी हुई शंघाई गीगाफैक्ट्री से


टेस्ला ने 2022 में बम्पर सेल करते हुए डिलीवरी का एक नया रिकॉर्ड बनाया। कंपनी की तरफ से कुछ दिन पहले जानकारी देते हुए बताया गया कि 2022 में उन्होंने 1.31 मिलियन यानि की 13,13,851 इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ डिलीवर की। इनमें से 54.1% इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ चीन के शंघाई में स्थित गीगाफैक्ट्री से डिलीवर की गई।

कौनसे मॉडल्स बनते हैं गीगाफैक्ट्री में?

टेस्ला की चीन के शंघाई में स्थित गीगाफैक्ट्री में कंपनी के सिर्फ 2 मॉडल्स का ही प्रोडक्शन होता है। ये हैं Tesla Model 3 और Tesla Model Y। इन दोनों मॉडल्स के सभी वैरिएंट्स का शंघाई की गीगाफैक्ट्री में प्रोडक्शन किया जाता है। ये दोनों मॉडल्स कंपनी के सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में से हैं।


कहाँ की जाती है डिलीवरी?

टेस्ला की चीन के शंघाई में स्थित गीगाफैक्ट्री से सिर्फ चीन में ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिलीवरी नहीं की जाती। यहाँ से एशिया के अन्य देशों के साथ यूरोप के देशों में भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को डिलीवर किया जाता है।

3 साल से चल रही है शंघाई की गीगाफैक्ट्री

टेस्ला ने चीन के शंघाई में दिसंबर 2019 में गीगाफैक्ट्री ओपन की थी। तभी से कंपनी ने यहाँ अपने दोनों मॉडल्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रोडक्शन शुरू कर दिया था, जिसे अब 3 साल पूरे हो चुके हैं। इस गीगाफैक्ट्री में करीब 2,000 वर्कर्स काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- MG Motor ने दिया ग्राहकों को झटका, कंपनी ने 1 लाख तक बढ़ाई कीमतें

Published on:
09 Jan 2023 04:23 pm