एम्प्लॉई कॉर्नर

NEW IDEA : कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी के लिए क्या करेंगे?

कई बार कंपनी में कर्मचारी व्यक्तिगत या अन्य किसी कारणों से तनाव व दबाव में रहते हैं। वे खुश नहीं रहते हैं। इससे उनकी परफॉरमेंस प्रभावित होती है। ऐसे में एम्प्लॉयर की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। इस दौरान उनमें उत्साह बढ़ाने व उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कुछ चीजें करनी जरूरी होती है।

less than 1 minute read
Jul 13, 2020

1. आप अपने कंपनी के कर्मचारियों का तनाव कम करने और मनोबल बढ़ाने के लिए क्या करेंगे?
(अ) ऑफिस में तनाव घटाने के लिए सेशन का आयोजन करवाएंगे
(ब) तनावग्रस्त कर्मचारियों की टेली काउंसिलिंग करवाएंगे
(स) ज्यादा तनाव लेने वाले कर्मचारियों को किसी काउंसलर के पास भेजेंगे
(द) इसके लिए अपनी कंपनी में ही कोई नई पॉलिसी लाएंगे
2. क्या आप मानते हैं कि कर्मचारी के कार्य की मॉनिटरिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है?
(अ) सही
(ब) गलत
3. कर्मचारियों को अधिक प्रोडक्टिव बनाने के लिए क्या करेंगे?
(अ) ओपेन ऑफिस स्पेस तैयार करना
(ब) कर्मचारियों की खुशी के लिए कोई एक्टिविटी करवाएंगे
(स) वेलनेस से जुड़ी गतिविधि कराएंगे
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
4. क्या आप मानते हैं कि पूर्व निर्धारित व लचीले शेडयूल से कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं?
(अ) सही (ब) गलत
5. ओपेन आफिस स्पेश से कर्मचारियों के बीच फेस-टू-फेस बातचीत करना ज्यादा आसान होता है।
(अ) सही (ब) गलत

उत्तर
1. (ब) 2. (अ) 3. (अ) 4. (अ) 5. (ब)

Published on:
13 Jul 2020 07:55 pm
Also Read
View All