मनोरंजन

पहली एक्स-वाइफ श्रद्धा ने बिपाशा-करण की शादी पर तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के बाद अब करण की पहली एक्स-वाइफ श्रद्धा निगाम ने भी बिपाशा-करण की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ ही दी है।

less than 1 minute read
May 01, 2016
Feature image

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के बाद अब करण की पहली एक्स-वाइफ श्रद्धा निगाम ने भी बिपाशा-करण की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ ही दी है। श्रद्धा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह सच में बिपाशा-करण की शादी से बहुत खुश हैं। साथ ही उन्होंने दोनो की खुशहाल जिंदगी की कामना करते हुए ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनांए भी दी।

श्रद्धा ने अभिनेता करण के साथ 2 दिसंबर 2008 में शादी की थी। लेकिन 10 महीने बाद 2009 में दोनो ने अापसी सहमति से तलाक ले लिया। करण के बाद श्रद्धा ने एक्टर मयंक आन्नद से शादी की जो कि अभी एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

-शाहरुख बोले इस वजह से फीमेल फैंस मुझे करती हैं ज्यादा पसंद

आपको बता दें कि बिपाशा और करण 30 अप्रैल के दिन बंगाली रस्म-रिवाजो के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

Published on:
01 May 2016 11:17 am