मनोरंजन

रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर के नाम पर 250 करोड़ का बंगला, बनेंगी बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड

रणबीर कपूर अपने नए सपनों के घर का नाम अपनी बेटी राहा कपूर के नाम पर रखेंगे, इसी के साथ राहा बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2024, 11:37 AM IST
राहा कपूर

जन्म से ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके क्यूटनेस के चर्चे भी खूब हैं। अब राहा कपूर को लेकर एक और खबर सामने आई है। वो बी-टाउन की सबसे अमीर किड्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

दरअसल, रणबीर कपूर अपने नए बंगले में शिफ्ट होने के लिए तैयार है। अक्सर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बंगले के बाहर स्पॉट किए जाते हैं। अभी इसका निर्माण कार्य चल रहा है। पहले इस बंगले का नाम दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज के नाम पर रखा गया था और कपूर परिवार में इकलौता पोता होने के कारण यह संपत्ति आरके के नाम पर है।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को देख क्यों रोने लगी Alia Bhatt? प्यार की कहानी में आया नया ट्विस्ट

250 करोड़ होगी बंगले की कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि “रणबीर और आलिया दोनों अपने सपनों का घर बनाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई बराबर-बराबर लगा रहे हैं। बंगले की कीमत लगभग 250 करोड़ से अधिक होगी।

यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News

राहा कपूर के नाम पर होगा बंगले का नाम

इसी के साथ यह शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा की तुलना में मुंबई क्षेत्र का सबसे महंगा बंगला बन जाएगा। यह भी कहा जाता है कि रणबीर, बंगले का नाम अपनी बेटी ‘राहा कपूर’ के नाम पर रखेंगे और इससे उनकी नन्हीं बेटी बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। इस विशाल बंगले के साथ-साथ आलिया और रणबीर दोनों के पास बांद्रा इलाके में 4 फ्लैट हैं और इनकी कीमत 60 करोड़ से ज्यादा है।

Updated on:
28 Mar 2024, 11:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पाताल’ से लौटे रघु राम, अब कंटेस्टेंट्स की मौत या पुनर्जन्म का करेंगे फैसला, बयान सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्या टल गई सनी देओल की ‘सूर्या’? कोर्ट में CBFC ने किया बड़ा खुलासा, अभी अटका है फिल्म का सर्टिफिकेशन

‘बुलेटप्रूफ ग्लास भी नहीं बचा पाएगा’, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी जान से मारने की धमकी

‘अगर आप मुझसे नफरत करते हैं तो शुक्रिया’, आलोचना करने वालों को दिलजीत दोसांझ ने दिया करारा जवाब

‘रामायण’ के लक्ष्मण बने थाई लड़कियों के क्रश! रवि दुबे को मिला ‘इंटरनेशनल हार्टथ्रोब’ का टैग, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन