मनोरंजन

जब बिग बॉस में टीवी बनाम भोजपुरी का मुद्दा गरमाया, आम्रपाली दुबे की माही विज से हुई भिड़ंत, घर में मचा बवाल

Bigg Boss Controversy: 'बिग बॉस' में टीवी कलाकारों को ज्यादा तवज्जो मिलने पर आम्रपाली दुबे ने मेकर्स पर सवाल उठाए थे। वहीं, 'भाभी' शब्द के इस्तेमाल पर उनकी माही विज के साथ तीखी झड़प भी देखने को मिली।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 9:56 AM IST
aamrapali dubey
आम्रपाली दुबे ने शो के मेकर्स पर लगाया पक्षपात का आरोप (सोर्स: X-@TellyTalkIndia/@masakalii777)

Mahhi Vij And Aamrapali Fight: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। शो के अंदर जहां एक तरफ गेम को लेकर रणनीतियां बन रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कलाकारों के बीच आपसी मतभेद भी खुलकर सामने आ रहे हैं। इस बीच, जानी-माने भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये सवाल उठाया है कि आखिर मेकर्स टीवी कलाकारों को ही ज्यादा महत्व क्यों दे रहे हैं। उनके इस बयान के बाद घर का माहौल गरमा गया है, और इसमें अन्य कंटेस्टेंट्स भी कूद पड़े हैं।

आम्रपाली दुबे ने खड़े किए मेकर्स पर सवाल

आम्रपाली दुबे ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर शो में अन्य जॉनर या फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को बुलाया जाता है, तो उन्हें बराबर का मौका और तवज्जो क्यों नहीं दी जाती। उनका तर्क था कि हर बैकग्राउंड के कलाकारों को समान अवसर मिलना चाहिए। आम्रपाली के इस सुर में सुर मिलाते हुए आसिफ खान और स्काउटओपी (ScoutOP) ने भी शो के मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया। इन सभी का मुख्य मुद्दा ये था कि उन्हें कम स्क्रीन टाइम दिया जा रहा है और टास्क के दौरान भी अनफेयर तरीके से चीजें हैंडल हो रही हैं।

माही विज के साथ भी हुई थी तीखी नोकझोंक

विवाद तब और बढ़ गया जब एक वाकये के दौरान आम्रपाली दुबे के तैयार होने के समय अभिनेत्री माही विज ने मजाक में काजी को लेकर 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल कर दिया। यह बात आम्रपाली को बिल्कुल नागवार गुजरी और उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

बता दें, आम्रपाली ने साफ किया कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके दर्शकों के बीच गलत संदेश दे सकता है और इसका गलत मतलब निकाला जा सकता है। इस बात को लेकर माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जिसने घर में मनोरंजन के साथ-साथ भाषा, संस्कृति और आपसी सम्मान को लेकर भी एक नई चर्चा छेड़ दी है।

Updated on:
9 Nov 2026, 9:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप