मनोरंजन

Abhishek Bachchan Struggle Story : अभिषेक बच्चन ने बताया स्ट्रगल की कहानी कहा- काम मिलना नहीं है आसान

Abhishek Bachchan Struggle Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगी की दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन से ज्यादा बॅालिवुड में काम किया है। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अभी भी बॅालावुड पर राज करते है। वही बात करें अभीषेक बच्चन की ते उन्होनें साल 2000 से अपने करियर की शुरुआत की।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2021, 1:10 PM IST
abhishek_bachan.jpg

कैसा था अभिषेक का करियर
अभिषेक की एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ करीना कपूर नजर आई थीं। करीना की भी ये डेब्यू फिल्म थी और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था । ‘रिफ्यूजी’ के बाद करीना कपूर का करियर काफी तेजी से आगे बढ़ गई । लेकिन अभिषेक बच्चन को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। अभिनेता ने अपने करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं लेकिन इन सबके बीच अभिषेक बच्चन के एक्टिंग स्किल्स पर हमेशा सवाल खड़े किए गए हैं। कई बार अभिषेक अपनी एक्टिंग की वजह से ट्रोल हुए हैं और अब अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है।और स्ट्रगल के दिनों में कुछ बातों को भी शेयर किया है।

करियर नहीं रहा सफल
हाल ही में, अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि न तो उनके पिता अमिताभ ने कभी उनके लिए फिल्म बनाई और न ही उन्होंने किसी और से कहा कि वह उनके साथ फिल्म कर ले। अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘मुझे पहली फिल्म मिलने में दो साल लग गए थे। कई लोगों का मानना है कि मैं अमिताभ बच्चन का बेटा हूं तो लोग मेरे लिए 24 घंटे लाइन में लगे रहते होंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। डेब्यू करने से पहले मैं हर एक डायरेक्टर के पास गया और उनसे बात की। हालांकि, उन्होंने मेरे साथ काम करने के लिए मना कर दिया था और ये ठीक भी है।

21 साल हुए बॅालीवुड में
अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में कदम रखे पूरे 21 साल हो गए हैं और इन सालों में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है,और काफी कछ देखा भी है। जिसके बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा, ‘मैंने काम करते हुए एक्टर की अच्छी साइड भी देखी है और बेरोजगारी वाली साइड भी देखी है। बॅालीवुड में यह सब एक आम बात है। यहां प्वाइंट ये है कि आप किसी भी चीज को पर्सनली नहीं ले सकते हैं। अखिरकार ये भी एक बिजनेस है। अगर आपकी एक फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं करती है, तो कोई भी व्यक्ति आपके साथ दूसरी फिल्म में पैसा नहीं लगाएगा।’ कोई भी व्यक्ति अपना नुकशान किसी के लिए नहीं करवाएगा।

Updated on:
19 Dec 2021, 1:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
किसी के घर से आई बदबू तो किसी ने नहीं उठाया फोन, जब अपने ही घर में मृत पाए गए बॉलीवुड के ये सितारे

सीढ़ियों पर बैठे दिखे नानी, दिल्ली में गुपचुप चल रही थी ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग, वीडियो वायरल

EXCLUSIVE: ‘तिग्मांशु धूलिया मेरे गुरु हैं’, एशा देओल संग पहली बार स्क्रीन की शेयर, ‘प्रताप’ में अपनी भूमिका पर अमित साध ने की बात

‘रोज इडली-सांभर खाकर मर जाओगी’, प्रकाश राज से शादी की बात सुन ऐसा था पोनी वर्मा की पंजाबी फैमिली का रिएक्शन

प्यार का इजहार करना पड़ा भारी? समरीन कौर ने ट्रोलर्स के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल, क्रिकेटर अर्शदीप ने बढ़ाया हौसला