मनोरंजन

क्या सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका का हो गया है तलाक? जानिए पति से अलग रहने पर एक्ट्रेस ने क्या कहा

Jyotika And Suriya: पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस ज्योतिका और सुपरस्टार सूर्या के अलग होने की खबरें आ रही थीं। इस पर एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है और बताया है कि असल माजरा क्या है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2024, 9:05 PM IST
suriya.jpg

Jyotika And Suriya: साउथ इंडियन स्टार्स ज्योतिका और सूर्या साउथ के सिनेमा के बेस्ट कपल कहलाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत है। मगर इन दिनों इनको लेकर जो खबरें आ रही हैं वो सही नहीं दिख रही हैं। दरअसल, ज्योतिका बहुत दिनों से अपने पति सूर्या से दूर मुंबई में रह रही हैं।
इस वजह से लोग ये कहने लगे हैं कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों का तलाक होने वाला है और जल्द ही दोनों के रास्ते अलग होंगे।ऐसी खबरों पर अब एक्ट्रेस का जवाब भी आ गया है।

ज्योतिका करियर पर करना चाहती हैं फोकस
अभिनेत्री ज्योतिका ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बातें की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उन्होंने अपने करियर को होल्ड पर रख दिया था। वो तब अपने परिवार पर फोकस करना चाहती थीं। मगर अब वो फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गई हैं। इसलिए मुंबई में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं।
मुंबई में ही उनके बच्चे पढ़ रहे हैं इसलिए यहीं रहना और भी ज़रूरी है। तलाक वाली खबरों को उन्होंने अफवाह बताया है। साथ में ये भी कहा कि उनके पति सूर्या बहुत ही सपोर्टिव हैं। ज्योतिका ने ये भी बताया कि वो काम खत्म होने के बाद चेन्नई लौट जाएंगी।

ज्योतिका की अगली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो ज्योतिका बहुत जल्द ही फिल्म शैतान में दिखाई देंगी। इसमें उनके अलावा अजय देवगन और आ.माधवन जैसे स्टार भी हैं। ये एक हॉरर-थ्रिलर है और आने वाली 8 मार्च को रिलीज होगी।

Published on: