31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कांटे’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता के जाने से भावुक हुआ बॉलीवुड, इन फिल्मी सितारों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Sanjay Gupta Dies: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। 'कांटे' के डायरेक्टर के जाने पर इन सितारों ने भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:36 PM IST

Sanjay Gupta Death

57 साल की उम्र में संजय गुप्ता ने दुनिया को कहा अलविदा (सोर्स: x-@NeerajRoyKumar)

Filmmaker Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक दुनिया छोड़ने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। 'कांटे', 'आतिश', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले संजय गुप्ता को उनके चाहने वाले याद कर रहे हैं। फिल्ममेकर के निधन पर KRK यानी कमाल आर खान संग इन सितारों ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

KRK बोले- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए

संजय गुप्ता के निधन पर KRK ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपना करीबी बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि संजय अब इस दुनिया में नहीं रहे। दोनों की लगभग हर दूसरे दिन फिल्मों और बॉलीवुड को लेकर बातचीत होती थी। KRK के मुताबिक, संजय को फिल्म इंडस्ट्री की हर चीज की अच्छी जानकारी थी। उन्होंने अपने संदेश में संजय गुप्ता के प्रति प्यार जाहिर करते हुए लिखा कि वह उन्हें हर दिन याद करेंगे।

अशोक पंडित ने बताया- जिंदादिल इंसान और सिनेमा के लिए जुनूनी थे संजय

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी संजय गुप्ता के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संजय को अपना करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि उनके जाने की खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। अशोक पंडित के मुताबिक, संजय गुप्ता कहानियां सुनाने में माहिर थे। वो जिंदादिल इंसान होने के साथ-साथ सिनेमा के लिए बेहद जुनूनी भी थे।

अशोक पंडित ने अपने नोट में बताया कि संजय के सिर में चोट लगने के कारण घर पर उनका निधन हो गया। उन्होंने इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताते हुए कहा कि दोस्त, तुम्हारी बहुत याद आएगी। साथ ही उन्होंने संजय के परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इन फिल्मों से बनाई थी बॉलीवुड में खास पहचान

संजय गुप्ता ने 1994 में 'आतिश: फील द फायर' से निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। वहीं, 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्माण से भी वह जुड़े रहे।

निर्देशक के तौर पर उनकी फिल्मों में एक्शन, क्राइम और मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानियों की खास जगह रही। उनके निधन से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया, जिसने अपनी अलग स्टाइल से दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी।