मनोरंजन

44 की उम्र में 8 साल छोटे पति की ऐसी जिद से एक्ट्रेस का छलका दर्द, हुआ वायरल

kishwer merchant and Suyyash Rai: 44 की उम्र में एक्ट्रेस ने अपने 8 साल छोटे पति की ऐसी जिद का सामना किया कि वे हक्का-बक्का रह गईं और अब इस पर खुलासा किया है।

2 min read
Jan 25, 2026
kishwer merchant and Suyyash Rai (सोर्स: x @ieEntertainment )

kishwer merchant and Suyyash Rai: टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) और सुयश राय (Suyyash Rai) हमेशा अपनी बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीतते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में इस कपल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। बता दें, 44 साल की किश्वर ने बताया कि सुयश अब दूसरे बच्चे के लिए उन पर 'प्रेशर' बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें

एक तरफ रिकॉर्ड टूटे, दूसरी तरफ हिंसा… साउथ-फैनडम भिड़े एक-दूसरे की पिटाई, Video Viral

ऐसी जिद से एक्ट्रेस का छलका दर्द, हुआ वायरल

साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे किश्वर और सुयश का एक प्यारा-सा बेटा है। शादी के 10 साल बाद अब सुयश अपने परिवार को पूरा करना चाहते हैं। रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में सुयश ने खुलकर अपनी दर्द जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा, "मैं काफी वक्त से किश्वर से दूसरे बच्चे के बारे में बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे एक बेटी (बेबी गर्ल) चाहिए, लेकिन ऐसा लगता है कि किश्वर अभी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।"

बता दें, पति की इस ख्वाहिश पर किश्वर मर्चेंट का दर्द भी सामने आया। उन्होंने अपनी उम्र को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा, "मैं अब 44 साल की हो चुकी हूं और मुझे नहीं लगता कि इस उम्र में दोबारा मां बनना मेरे लिए सही या आसान होगा।" हालांकि, पॉडकास्ट की होस्ट रश्मि देसाई ने उन्हें मोटिवेट करते हुए कहा कि आजकल 50 की उम्र में भी लोग बेबी प्लानिंग कर रहे हैं और किश्वर काफी फिट हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए।

शारीरिक और मानसिक बदलावों

किश्वर ने पेरेंटहुड के सफर पर बात करते हुए एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका पहला बेटा भी प्लान्ड नहीं था। किश्वर ने बताया, "प्रेग्नेंसी का पता चलने से ठीक 2 हफ्ते पहले मैंने अपने माता-पिता से कहा था कि हम सिर्फ 'पेट पेरेंट्स' (Pet Parents) बनकर खुश हैं और हमें बच्चा नहीं चाहिए, लेकिन ठीक 2 हफ्ते बाद मैं अपनी मां के सामने खड़ी थी और उन्हें बता रही थी कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरी मां भी ये सुनकर दंग रह गई थीं।"

साथ ही, किश्वर ने बताया कि उन्होंने अपने पहले बच्चे का वेलकम बहुत ही खुशी और खुले दिल से किया था, लेकिन दूसरे बच्चे को लेकर फिलहाल उनके मन में दुविधा है। 44 की उम्र में शारीरिक और मानसिक बदलावों को देखते हुए वो संभलकर कदम उठाना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर किश्वर के इस बयान के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। कई महिलाएं किश्वर के फैसले का सपोर्ट कर रही हैं, तो कुछ सुयश की 'बेबी गर्ल' वाली इच्छा को भी जायज ठहरा रहे हैं।

Published on:
25 Jan 2026 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर