मनोरंजन

‘Bisexual है आकांक्षा चमोला’, गौरव खन्ना के साथ तलाक अनाउंस करने के बाद सामने आया चौंकाने वाला दावा

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Seperation News: पिछले कई दिनों से गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक के चर्चे हर तरफ हैं। इसी बीच आकांशा को लेकर नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
2 min read
Jul 01, 2026
Akanksha Chamola Is Bisexual Says Shreya Kalra
Akanksha Chamola Is Bisexual Says Shreya Kalra (सोर्स- @akankshagkhanna)

Akanksha Chamola Is Bisexual Says Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इस बार गेम ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को लेकर ऐसा दावा किया, जिसके बाद शो के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल तेज हो गई। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है और आकांक्षा चमोला ने भी इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

श्रेया कालरा ने खोला आकांक्षा का राज

रियलिटी शोज़ में अक्सर रिश्ते, दोस्ती और भरोसे की परीक्षा होती है, लेकिन कई बार गेम व्यक्तिगत जिंदगी तक पहुंच जाता है। 'लॉक अप' के हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक बातचीत के दौरान श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला से जुड़ा एक निजी दावा साझा कर दिया। इस खुलासे के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

आकांक्षा और श्रेया में आया तनाव

दरअसल, एपिसोड में आकांक्षा द्वारा श्रेया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिखाई दिया। इसी दौरान श्रेया ने सूफी मोतीवाला से बातचीत करते हुए कहा कि वह आकांक्षा का एक ऐसा राज बताने जा रही हैं, जो अब तक सार्वजनिक नहीं था। उन्होंने दावा किया कि आकांक्षा बायसेक्शुअल हैं। ये बयान सामने आते ही सूफी भी हैरान रह गए।

आकांक्षा के दो सीक्रेट आए बाहर

श्रेया ने बातचीत में ये भी कहा कि शो के नियमों के अनुसार किसी कंटेस्टेंट के सीक्रेट के सामने आने पर उसकी लाइफलाइन खत्म हो जाती है। उनका दावा था कि इस खुलासे के बाद आकांक्षा की दो लाइफलाइन खत्म हो गई हैं और अब उनके पास केवल एक मौका बचा है। हालांकि, ये सब शो के गेम फॉर्मेट का हिस्सा था और इसे उसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

तलाक को लेकर पहले से ही सुर्खियों में

गौरतलब है कि आकांक्षा चमोला पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहले ही सुर्खियों में हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह अभिनेता गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। बाद में आकांक्षा ने साफ किया कि उनके और गौरव के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है, लेकिन भविष्य को लेकर दोनों की सोच अलग होने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

आकांक्षा ने ये भी बताया था कि उनके रिश्ते में सबसे बड़ा मतभेद बच्चों को लेकर था। जहां गौरव परिवार बढ़ाना चाहते थे, वहीं आकांक्षा खुद को मातृत्व के लिए तैयार महसूस नहीं करती थीं। इसी वजह से दोनों ने सम्मानपूर्वक अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया।

Updated on:
01 Jul 2026 07:19 am
Published on:
01 Jul 2026 06:51 am