
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस शादी को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है। कभी श्लोका की होने वाली सास यानी नीता अंबानी उन्हें लेकर मंदिर जाती नजर आती हैं तो कभी कुछ। वहीं जून में हुए श्लोका और आकाश की एंगेजमेंट और मेंहदी सेरेमनी पार्टी बॉलीवुड से लेकर खेल की दुनिया के तमाम स्टार्स में शामिल हुए थे जिसकी तस्वीरें मीडिया में काफी वायरल हुई थी। इस शादी को लेकर अब एक और अहम खबर सामने आई है और वो ये कि अकाश और श्लोका की शादी के लिए जगह फाइनल कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं कि अाखिर कहां होगी अंबानी परिवार के ये शाही शादी।
राजस्थान के उदयपुर में होगी शादी:
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश की शादी के लिए उदयपुर सिटी को चुना है। सूत्रों की मानें तो इस शाही शादी की तैयारियों के सिलसिले में अंबानी परिवार इसी सप्ताह उदयपुर आ सकता है। इस दौरान शादी की लोकेशन देखने का कार्यक्रम है। आकाश और श्लोका के इस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नाथद्वारा चुना गया है। यहां शादी के लेकर सभी कार्यक्रम किया जाएंगे। लेकिन अभी तक अंबानी परिवार की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मेंहदी रस्म में बॉलीवुड से लेकर खेल की दुनिया के स्टार्स हुए थे शामिल:
श्लोका और आकाश की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी 24 मार्च को हुई थी। इनके बाद जून के अंत में इन दोनों की एंगेजमेंट और मेंहदी सेरेमनी मुंबई में हुई थी। उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया और देश के बड़े बिजनेसमैन तक शामिल हुए थे। पार्टी की रौकन बढ़ाई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने। वहीं पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर की जोड़ी भी छाई रही थी। इनके अलावा शाहरुख खान, गौरी खान, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।