मनोरंजन

VIDEO : अक्षय के बॉडीगार्ड ने फैन को जड़ा थप्पड़

मुंबई एयरपोर्ट में अभिनेता अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने एक फैन को जोरदार थप्पड़ रसीद दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2016, 12:13 PM IST
bodygaurd slap akshay fan

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने अक्षय के एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट में एक फैन अक्षय के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था लेकिन इसी दौरान अक्षय के बॉडीगार्ड ने गुस्से में आकर उस फैन को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात से नाराज फैन ने अक्षय पर बेहद नाराजगी जताई।

हालांकि जैसे ही इस बारे में अक्षय को पता चला उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि कहा है कि जो भी हुआ है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे से ऐसा कभी नहीं होगा।

अक्षय ने लिखा है, 'मैं एयरपोर्ट पर था और मुझे पीछे से कुछ आवाजा आई, मैंने मुड़कर देखा भी लेकिन कुछ गलत हुआ ऐसा नोटिस नहीं किया और आगे बढ़ गया। बाद में मुझे पता चला कि मेरे बॉडीगार्ड ने फैन को थप्पड़ मारा है। मैंने उसे डांट लगाई औऱ कभी ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी। मैं उस फैन से माफी मांगता हूं जिसे उसने चोट पहुंचाई। मैं अपने फैंस को हमेशा ही ख्याल रखता हूं और ऐसी घटनाएं मुझे बहुत परेशान करती हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएँ आगे ना हों।'

देखें वीडियो-

Published on: