मनोरंजन

जाकिर खान के ‘बॉलीवुड जलता है’ बयान पर फूटा अमीशा पटेल का गुस्सा, बोलीं- ‘यार, नेगटिविटी फैलाना बंद करो’

Ameesha Patel Reacts on Zakir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान के उस कमेंट पर रिएक्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 'धुरंधर 2' की सफलता से बॉलीवुड सितारों को जलन तो हो रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कहा कि नकारात्मकता फैलाना बंद करो।
2 min read
Apr 07, 2026
Ameesha Patel Reacts on Zakir Khan
‘बम-धमाका’ बयान पर भड़कीं अमीशा पटेल। (Instagram)

Ameesha Patel Reacts on Zakir Khan: हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ़ करते हुए कहा था कि फिल्म की सफलता से बॉलीवुड को जलन तो हुई है। अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन के इस कमेंट पर रिएक्शन देते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने लोगों से नकारात्मकता फैलाना बंद करने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री ने रणवीर सिंह की फिल्मों को हमेशा इम्पोर्टेंस दी है और उनका सम्मान किया है।

जाकिर खान को अमीषा पटेल का करारा जवाब (Ameesha Patel Reacts on Zakir Khan)

7 अप्रैल, मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपने अकाउंट पर अमीषा ने लिखा, "दोस्तों, नकारात्मकता फैलाना बंद करो! फिल्म इंडस्ट्री ने 'धुरंधर' को महत्व दिया है और उसका सम्मान किया है! शाहरुख खान, सलमान, सनी देओल, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ 1नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। बहुत सालों से सब पहले से ही ग़दर मचा रहे हैं और आगे भी मचाएंगे।"

जाकिर खान ने क्या कहा? (Zakir Khan Dig On Bollywood Industry)

मुंबई में आयोजित हुए चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में इवेंट की मेजबानी करते हुए जाकिर खान ने कहा, "कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही कहानियां डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें मेरी पसंदीदा फिल्म, मगर सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जल्दी तो है।" जाकिर के इस कमेंट पर वहां मौजूद सभी ने जमकर ठहाके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "फिल्म में बम ल्यारी में फूटे, पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में।"

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

रिलीज के 19 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' का जलवा बरक़रार है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 19वें दिन 10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 1,023.77 करोड़ रुपये हो गया। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' को पछाड़ने के लिए तैयार है।

Also Read
View All