मनोरंजन

रजनीकांत के बाद अब बेटी ऐश्वर्या के साथ काम करेंगे अमिताभ बच्चन? ‘टेक्सला’ के लिए मिला बड़ा ऑफर!

Amitabh Bachchan Tamil Film: ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म 'टेक्सला' में अमिताभ बच्चन लीड रोल निभा सकते हैं। खबरों के अनुसार, जय फिल्म में लीड रोल करेंगे और बिग बी से 15 दिन की शूटिंग के लिए कनेक्ट किया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 7:01 PM IST
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन को ऐश्वर्या रजनीकांत ने दिया फिल्म का ऑफर (सोर्स: X-@geofactsx/Instagram-filmy_enthusiast__)

Amitabh Bachchan Upcoming Movie: बॉलीवुड के बिग-बी यानी अमिताभ बच्चन एक बार फिर तमिल सिनेमा में नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार, निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म 'टेक्सला' में एक लीड रोल के लिए उनसे कनेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या ने अपने पिता और सुपरस्टार रजनीकांत के जरिए अमिताभ बच्चन तक फिल्म का प्रस्ताव पहुंचाया है। बता दें, बिग-बी के फिल्म में शामिल होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऐश्वर्या रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन को दिया फिल्म का ऑफर

'टेक्सला' में एक्टर जय लीड रोल निभाते नजर आ सकते हैं। अगर अमिताभ बच्चन इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरते हैं, तो वो रजनीकांत के बाद उनकी बेटी ऐश्वर्या के साथ भी काम करते दिखाई देंगे। खबरों में ये भी दावा किया गया है कि एक्टर ने अपनी शूटिंग मुंबई में रखने और शेड्यूल अपनी सुविधा के मुताबिक तय करने का अनुरोध किया है।

'टेक्सला' को लेकर सामने आई एक और जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने फिल्म में काम करने की स्थिति में अपने हिस्से की शूटिंग मुंबई में करने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने टीम से शेड्यूल अपनी उपलब्धता और सुविधा के मुताबिक तय करने का अनुरोध भी किया है। साथ ही, फिल्म के मेकर्स अमिताभ से करीब 15 दिनों की तारीखें चाहते हैं। हालांकि, शूटिंग की जगह, तारीखों और अभिनेता की भागीदारी पर सस्पेंस अभी बाकी है।

'टेक्सला' में जय निभाएंगे मुख्य भूमिका

ऐश्वर्या रजनीकांत की इस फिल्म में एक्टर जय मुख्य भूमिका में होंगे और फिल्म का निर्माण कन्नन रवि ग्रुप के बैनर तले किया जा रहा है। फिलहाल इसकी कहानी, बाकी कलाकारों और शूटिंग शेड्यूल को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐश्वर्या ने '3' और 'वै राजा वै' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। लंबे अंतराल के बाद उन्होंने फिल्म 'लाल सलाम' से निर्देशन में वापसी की थी। अब 'टेक्सला' उनके अगले प्रोजेक्ट के तौर पर चर्चा में है।

'वेट्टैयन' से तमिल सिनेमा में आए थे अमिताभ

अमिताभ बच्चन ने टी.जे. ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' से तमिल सिनेमा में कदम रखा था। अगर वो 'टेक्सला' का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनकी दूसरी तमिल फिल्म होगी। इसके साथ ही उन्हें रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में काम करने का मौका मिलेगा। फिलहाल, फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Updated on:
31 Oct 2026, 7:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पहले ही कई मौके दे चुका हूं’ स्काउट ओपी की बात सुनकर टूट गईं काशवी, लाइव कैमरे के सामने छलके आंसू

अंतिम विदाई के लिए घर लाया गया संजय गुप्ता का पार्थिव शरीर, पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह का भी खुलासा

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की रस्में शुरू? ढोल की थाप पर नाचते दिखे म्यूजिक कंपोजर, वीडियो वायरल

‘फैंस करें तो ठीक, प्रोडक्शन हाउस ऐसी हरकत क्यों?’ श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के बीच ‘गंगूबाई’ पोस्ट पर ट्रोल हुआ भंसाली प्रोडक्शंस

‘अंडरवर्ल्ड ने हमें अलग कराया’, पत्नी से तलाक लेकर 7 साल बाद फिर संजय गुप्ता ने किया था प्रपोज, इंटरव्यू में बताई थी पूरी कहानी