शादी और रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर भी कई दावे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का नाम भी मेहमानों की संभावित सूची से जुड़ी खबरों में सामने आया है। फिल्म इंडस्ट्री से रजनीकांत, धनुष और शिवकार्तिकेयन को भी आमंत्रित किए जाने की चर्चा है।