वहीं, एक अन्य यूजर ने पोस्ट को घटिया हरकत बताते हुए लिखा कि ऐसा करना ठीक नहीं है, खासकर तब जब उसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का ट्रेलर रिलीज हुआ हो। एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि श्रद्धा की सफलता से कोई इतना परेशान कैसे हो सकता है, क्योंकि पोस्ट में जलन और असुरक्षा साफ नजर आ रही है। हालांकि, 'ईथा' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। दोनों फिल्मों की कहानी अलग है, लेकिन महिला केंद्रित विषय होने के कारण सोशल मीडिया पर इनकी तुलना की जा रही है।