
Abhishek Bachchan Threat Security Tightened: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई के जुहू स्थित 'जलसा' को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई में अधिकारियों को मिले एक ताजा धमकी भरे ईमेल में 'जलसा' के साथ-साथ शहर की कई जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है। बता दें कि धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और ईमेल में बताए गए सभी स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक, अधिकारियों को मिले इस ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले के अलावा मुंबई मेयर कार्यालय, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, एक बैंक, एक कोर्ट, महालक्ष्मी रेसकोर्स और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी जिक्र किया गया है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और सुरक्षाकर्मियों की टीमों ने इन सभी स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है। इसमें राहत की बात ये है कि तलाशी के दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध समान या फिर बम जैसी को कोई भी सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सच्चाई खंगालने में जुटी है।
बता दें, ये धमकी 23 अक्टूबर को मिले एक पिछले ईमेल के सिर्फ कुछ ही हफ्तें बाद फिर आई है, जिसे मुंबई की मेयर रितु तावड़े और डिप्टी मेयर संजय घाड़ी को भेजा गया था। उस ईमेल में 31 अक्टूबर को एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले की चेतावनी दी गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। इसके अलावा, उस नोट में खालिस्तान का जिक्र करते हुए 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स इलाके में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान हमले की बात भी कही गई थी।