बता दें, एपिसोड के एक सेगमेंट में जब करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा कि वे किस फेमस निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं, तो एक्टर ने आदित्य धर का नाम लिया। सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी पहले भी आदित्य से बातचीत हो चुकी है। इस पर करण जौहर ने तुरंत याद दिलाते हुए कहा कि काफी समय पहले सिद्धार्थ धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले आदित्य धर के साथ एक फिल्म करने वाले थे। हालांकि, किन्हीं कारणों से वो प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया, लेकिन इस खुलासे ने दोनों के फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर ये जोड़ी साथ आती, तो पर्दे पर कितना बड़ा धमाल मचता।