12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे टाइगर पर हुए हमले के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए जैकी श्रॉफ, फायरिंग के सवाल पर साधी चुप्पी

Kaali Kheti Trailer Launch: बेटे टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के बाद दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ पहली बार 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से रूबरू हुए, लेकिन फायरिंग के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 12 Nov 2026, 1:57 PM IST

Tiger Shroff firing incident

बेटे पर जानलेवा हमले के बाद पहली बार सामने आए जैकी श्रॉफ (सोर्स: x-@BollywoodH)

Tiger Shroff firing Incident: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ गुरुवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। पिछले महीने बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद ये पहला मौका था, जब जैकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने आए थे। हालांकि, इस इवेंट के दौरान जब उनसे टाइगर पर हुई गोलीबारी से जुड़ा सवाल पूछने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।

जैकी श्रॉफ से सवाल पूछने से किया गया मना

ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब एक पत्रकार ने जैकी श्रॉफ से इस हमले के बारे में प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो इवेंट के होस्ट ने बीच में ही हस्तक्षेप करते हुए उन्हें ये सवाल पूछने से रोक दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खुद जैकी श्रॉफ ने भी इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं की और चुप्पी बनाए रखी। बता दें कि गोलीबारी की उस घटना के बाद जैकी रेड कार्पेट पर तो नजर आए थे, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू होने का ये उनका पहला अवसर था।

पिछले महीने मुंबई में हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला

ये घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक कार पर कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

बता दें, गोलीबारी की साजिश कैसे रची गई, हथियार कहां से आए और आरोपियों को किसने मदद पहुंचाई। दरअसल, पुलिस हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क, आरोपियों के बीच बातचीत और उनके वित्तीय संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। इस फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ को मामूली चोटें आई थीं, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लग गई थी। इस हमले के बाद से ही श्रॉफ परिवार की सुरक्षा और प्रतिक्रिया को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।