
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बहू ऐश्वर्या राय के बोल्ड अवतार पर आखिरकार अमिताभ बच्चन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के दौरान अमिताभ ने फिल्म में ऐश्वर्या के रोल और बोल्ड अवतार पर कहा, "फिल्म में ऐश्वर्या ने तलाकशुदा औरत सबा खान का रोल प्ले किया है, जो अपने लवर से कहती है- मैं किसी की जरूरत नहीं, ख्वाहिश बनना चाहती हूं। ये 'प्रोग्रेसिव वुमन' का साइन है।"
अमिताभ ने कहा, "फिल्मों में जिस तरह से फीमेल कैरेक्टर्स को मजबूत दिखाया जा रहा है, ये कहीं न कहीं देश में महिलाओं की सोशल प्रोग्रेस की ओर इशारा करता है। मैं करन जौहर और उनकी पूरी टीम से बेहद खुश हूं और उन्हें फिल्म के लिए बधाई देता हूं।"
आपको बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से खबरों का बाजार गर्म था कि बच्चन खानदान बहू एेश्वर्या के इंटीमेट सीन से काफी नाराज था। यहां तक कि किसी ने फिल्म भी नहीं देखी है।