मनोरंजन

piku success party में न बुलाए जाने के बाद भी दीपिका के साथ काम करना चाहते बिग बी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर से काम करने की इच्छा रखते हैं।
less than 1 minute read
• •
Jul 10, 2015
Feature image
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर से काम करने की इच्छा रखते हैं। दरअसल, बिग बी का पीकू में डिंपल गर्ल दीपिका के साथ काम करने का काफी अच्छा अनुभव रहा, यही वजह है कि वे चाहते हैं कि उन्हें दोबारा भी दीपिका के साथ काम करने का मौका मिले।

पिछले महीने अपनी नई फिल्म वजीर के टीजर लॉन्च के दौरान अमिताभ से पीकू की सफलता पार्टी में उन्हें नहीं बुलाने पर दीपिका द्वारा माफी मांगे जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा था, जो बीत गई सो बात गई। आज रात यह पूछने पर कि क्या वह दोबारा दीपिका के साथ काम करेंगे, 72 वर्षीय अभिनेता ने कहा क्यों नहीं। अगर उन्हें दोबारा मौका मिला तो बिना किसी गिले सिकवे वे दीपिका के साथ काम करने को राजी हो जाएंगे।

बताते चलें पीकू की सक्सेज पार्टी में दीपिका ने इरफान सहित कई सेलिब्रिटी को इनवाइट किया लेकिन वे फिल्म में पिता का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन को भूल गई। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी इस गलती के लिए माफी भी मांगी। अब देखना ये होगा कि दीपिका के साथ दोबारा काम करने का सपना कब पूरा होगा।
Published on:
10 Jul 2015 11:43 am
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक