मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने की लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की अनोखी पहल

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने अपने सुरक्षाकर्मियों की टोली में महिला कमांडो को प्राथमिकता देकर लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की एक अनोखी राह दिखाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2015, 6:19 AM IST
amitabh bachchan
amitabh bachchan
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने अपने सुरक्षाकर्मियों की टोली में महिला कमांडो को प्राथमिकता देकर लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की एक अनोखी राह दिखाई है।


अमिताभ निर्देशक रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'टीई3एन' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के तरीके के बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा।



महानायक ने लिखा, 'मैं महिला कमांडो की टुकड़ी को प्राथमिकता देकर अपनी तरफ से लैंगिक समानता को दिखाने की कोशिश कर रहा हूं, जो सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं और पीछे सहमी-सहमी सुस्ता रही हैं।'


उन्होंने लिखा, 'मैंने उन्हें आगे बुलाया और उनसे मेलजोल बढ़ाया। उन्हें उनकी झिझक से छुटकारा दिलाया। वे इसकी हकदार हैं और उन्हें समान जगह, समान उपस्थिति और समान 'सेल्फी' दी जाए।'
Published on: