मनोरंजन

खराब तबीयत के बीच अमिताभ बच्चन ने शेयर किया इमोशनल नोट, बोले- अब माफी मांगने में देर नहीं लगती

Amitabh Bachchan Blog: खराब तबीयत के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भावुक नोट शेयर कर क्षमा प्रार्थी होने की बात कही है। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग भी रोक दी गई है।
1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 11:25 AM IST
Amitabh Bachchan Emotional Note
अमिताभ बच्चन के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता (सोर्स: x-@ManishK89979565)

Amitabh Bachchan Emotional Note: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अपनी खराब तबीयत के बीच बिग बी ने सोशल मीडिया और अपने टम्बलर (Tumblr) ब्लॉग पर एक बेहद भावुक नोट शेयर किया है। उन्होंने फैंस अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर दिल की बात लिखते हुए कहा कि आज परिस्थितियां ऐसी हो गई हैं कि उन्हें बार-बार "क्षमा प्रार्थी" होना पड़ रहा है। उन्होंने लिखा कि माफी मांग लेने में कुछ गलत नहीं है। अगर सामने वाला व्यक्ति क्षमा को समझ जाता है तो मन शांत और प्रसन्न हो जाता है, और यदि वो तिरस्कार करता है या नहीं मानता तो उसका मन उचाट रहता है और बोझ भी उसी के दिल पर रहता है।

अपनी पोस्ट में जीवन के रहस्यों पर बात करते हुए उन्होंने आगे लिखा, "प्रश्न ये है कि आपको शांति और संतुष्टि स्वीकार है या चुभन? बहुत से लोगों को चुभन में खुशी मिलती है, तो कुछ को संतुष्टि में। जीवन में ये विविधता ही इसका सबसे गहरा और अनूठा रहस्य है, जो परिस्थितियों पर निर्भर करता है।"

खराब तबीयत के चलते रुकी 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग

अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य का असर उनके पेशेवर काम पर भी पड़ा है। IANS के अनुसार, पिछले एक हफ्ते से उनके लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) की शूटिंग रोक दी गई है। बिग बी की तबीयत ठीक न होने के कारण सेट पर काम फिलहाल ठप है।

खबरों के मुताबिक, शो के लिए शूट किया गया आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड फिल्म 'रामायण' की स्टार कास्ट से जुड़ा था, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे शामिल हुए थे। मेकर्स और टीम को उम्मीद है कि यदि अमिताभ बच्चन की सेहत इजाजत देती है, तो अगले हफ्ते से शो की शूटिंग दोबारा शुरू की जा सकती है।

Updated on:
8 Nov 2026, 11:25 AM IST
Published on: