8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से जुड़ीं मुग्धा गोडसे, दिवाली पर लोगों से की खास अपील

Mugdha Godse: एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे ने पीएम मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान का समर्थन करते हुए दिवाली पर स्थानीय कारीगरों और छोटे कारोबारियों से खरीदारी करने की अपील की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 8 Nov 2026, 9:57 AM IST

Mugdha Godse

दिवाली पर मुग्धा गोडसे ने देशवासियों से की खास अपील (सोर्स: instagram-mugdhagodse)

Mugdha Godse Vocal For Local Campaign: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोग घरों की सजावट से लेकर मिठाइयों और त्योहार के दूसरे सामानों की खरीदारी में जुट गए हैं। इस बीच एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे ने लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर स्थानीय कारीगरों और छोटे कारोबारियों से सामान खरीदकर उनके परिवारों को आर्थिक मदद दी जा सकती है।

मुग्धा गोडसे ने किया पीएम मोदी की पहल का समर्थन

मुग्धा गोडसे ने पीएम नरेंद्र मोदी की 'मेक इन इंडिया' पहल का समर्थन करते हुए कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। देश के स्थानीय कारीगर, हथकरघा कलाकार, दीये बनाने वाले और घर पर स्नैक्स तैयार करने वाले लोग बेहतरीन काम कर रहे हैं। उनके बनाए उत्पाद न सिर्फ अच्छी गुणवत्ता वाले और टिकाऊ होते हैं, बल्कि विदेशों से आने वाले सामान के मुकाबले किफायती भी होते हैं।

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार है। स्थानीय कारीगरों के लिए भी ये साल के उन खास मौकों में से एक है, जब उन्हें अच्छी कमाई का अवसर मिलता है। ऐसे में हमें उनसे खरीदारी करके उनके परिवारों को आर्थिक सहारा देना चाहिए।

छोटे कारोबारियों को समर्थन देने की क्यों की अपील

मुग्धा ने ये भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में हुए विरोध-प्रदर्शनों का असर कई छोटे कारोबारियों और स्थानीय कलाकारों पर पड़ा है। उनके मुताबिक, स्थानीय उत्पाद खरीदने से न केवल भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, बल्कि उन लोगों की मेहनत को भी पहचान मिलती है, जो अपने हाथों से इन चीजों को तैयार करते हैं।

मुग्धा गोडसे का मानना है कि हस्तनिर्मित सजावटी सामान और स्थानीय लेवल पर बने उत्पाद त्योहार की खूबसूरती बढ़ाने के साथ उसे और खास बना देते हैं। इन चीजों के पीछे कारीगरों की मेहनत और भावनाएं जुड़ी होती हैं, जो दिवाली के जश्न को एक अलग अहसास देती हैं।

मुग्धा गोडसे ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

इस बातचीत के दौरान मुग्धा गोडसे ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कामना की कि ये त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने, खुशियां बांटने और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की अपील की।