7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 साल का प्यार, फिर मिला धोखा! फरहाना भट्ट ने बयां किया ब्रेकअप का दर्द, बताया क्यों टूटा रिश्ता

Farhana Bhatt Breakup: 'बिग बॉस 19' और 'खतरों के खिलाड़ी 15' फेम फरहाना भट्ट ने अपने 9 साल लंबे रिश्ते के टूटने, पार्टनर से मिले धोखे और अपने संघर्षों पर खुलकर बात की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 7 Nov 2026, 3:45 PM IST

Farhana Bhatt breakup

'बिग बॉस 19' फेम फरहाना भट्ट ने तोड़ी चुप्पी (सोर्स: x-@iti_Gunjan/@AdmirerBhavika)

Farhana Bhatt Relationship: 'बिग बॉस 19' और 'खतरों के खिलाड़ी 15' से दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस फरहाना भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी बेबाक पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वाली फरहाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी के सबसे दर्दनाक पन्नों को खोला है। 9 साल लंबे रिश्ते का दुखद अंत, पार्टनर से मिला धोखा और बचपन की बंदिशों से लेकर पैनिक अटैक तक, फरहाना ने हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

दोस्ती से प्यार तक का सफर और मिला धोखा

'हॉटरफ्लाई' को दिए इंटरव्यू में फरहाना ने बताया कि उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू होकर धीरे-धीरे प्यार में बदला था। वह इस रिश्ते से इमोशनली तौर पर बहुत गहराई से जुड़ी हुई थीं। हालांकि, 9 साल तक साथ रहने के बाद उन्हें अपने पार्टनर से धोखा मिला। फरहाना ने खुलासा किया कि वो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि उनके रिश्ते की वजह से उनके पार्टनर पर समाज की तरफ से कोई दबाव न आए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस मोड़ पर आकर ब्रेकअप झेलना पड़ा।

समाज का दबाव और अपनी सीमाएं

फरहाना ने अपनी मानसिकता और रिश्ते के समीकरण को समझाते हुए बताया कि वह खुद एक मजबूत इरादों वाली इंसान हैं और उन्हें इस बात की परवाह नहीं रहती कि लोग क्या कह रहे हैं, लेकिन वो समझती थीं कि हर इंसान समाज की राय का सामना करने में उतना मजबूत नहीं होता। इसलिए उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते में कुछ सीमाएं बनाए रखीं, ताकि उनकी वजह से उनके पार्टनर पर किसी तरह की आंच न आए। इसके बावजूद, 9 साल का यह रिश्ता धोखे के साथ खत्म हो गया।

बचपन की पाबंदियां और एंग्जायटी अटैक का सामना

रियलिटी शोज में अपनी मजबूत छवि दिखाने वाली फरहाना ने अपने अतीत के संघर्षों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वह एक बेहद पाबंदियों भरे माहौल में पली-बढ़ी हैं, जहां उनका बचपन काफी मुश्किलों से भरा रहा। शो के दौरान उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ा। 'बिग बॉस 19' के घर के अंदर उन्हें कई बार गंभीर एंग्जायटी अटैक का सामना करना पड़ा था, जिसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और खेल में आगे बढ़ीं।