7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरेखा वाणी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक? प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद पुलिस पहुंचीं एक्ट्रेस, दी सख्त चेतावनी

Surekha Vani Instagram hacked: टॉलीवुड अभिनेत्री सुरेखा वाणी के निजी वीडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया है। अकाउंट हैक होने का दावा करने के बाद अभिनेत्री तेलंगाना पुलिस कार्यालय पहुंचीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 7 Nov 2026, 3:06 PM IST

Surekha Vani

सुरेखा वाणी के निजी वीडियो लीक मामले में बड़ा मोड़ (सोर्स: x-@RangasthalamIN/@yashsystum)

Surekha Vani Viral Video Controversy: टॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरेखा वाणी (Surekha Vani) इन दिनों एक बड़े विवाद और कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके निजी वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने सख्त कदम उठाया है। सुरेखा वाणी ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया था और उनकी इजाजत के बिना उनकी निजी सामग्री को ऑनलाइन फैलाया जा रहा है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस ने तेलंगाना राज्य पुलिस कार्यालय का रुख किया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा और चेतावनी

बता दें, मामले के तूल पकड़ने के बाद सुरेखा वाणी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने विशेष रूप से मीम पेजों, मीडिया और प्रेस प्लेटफॉर्म्स, विभिन्न यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी चेतावनी दी है। सुरेखा वाणी ने अपील की है कि इस निजी सामग्री को किसी भी रूप में शेयर, रीपोस्ट या स्ट्रीम न किया जाए।

इसके साथ ही, उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी व्यक्ति या पेज व्यूज और पब्लिसिटी के लिए इस स्थिति का फायदा उठाएगा और इन वीडियो या तस्वीरों को आगे बढ़ाएगा, उसकी पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपनी प्राइवेसी का हवाला देते हुए साफ किया कि वो इस मामले में कानूनी कदम उठाने से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगी।

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब इंटरनेट पर कुछ वीडियो क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगे, जिनमें एक्ट्रेस एक कम उम्र के व्यक्ति के काफी करीब नजर आ रही थीं। खबरों के मुताबिक, ये क्लिप्स पहले सुरेखा वाणी के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देखे गए थे, जिन्हें बाद में हटा दिया गया था। हालांकि, तब तक ये क्लिप्स अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फैल चुके थे, जिसके बाद एक्ट्रेस की निजी जिंदगी और उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें शुरू हो गईं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की आलोचना की, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके समर्थन में भी उतरे। समर्थकों का तर्क था कि किसी की निजी जिंदगी और पसंद को इस तरह सार्वजनिक मंचों पर जज नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा, ऑनलाइन कुछ चर्चाओं में इन वीडियो के AI-जनरेटेड 'डीपफेक' होने की संभावना पर भी सवाल उठाए गए।

तेलंगाना पुलिस कार्यालय पहुंचीं एक्ट्रेस

इस विवाद के बीच स्थिति तब और गंभीर हो गई जब सुरेखा वाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों से ये बात सामने आई कि एक्ट्रेस अपनी शिकायत और कानूनी प्रक्रिया के सिलसिले में तेलंगाना राज्य पुलिस कार्यालय में मौजूद थीं। बिना अनुमति के निजी सामग्री फैलाए जाने के खिलाफ चेतावनी जारी करने के बाद उनका पुलिस कार्यालय पहुंचना यह साफ करता है कि वो इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं और दोषियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में हैं।