मनोरंजन

Anupama 28 September 2021 Episode Written Update: अनुपमा के पीछे पीछे वनराज और काव्या भी पहुचें मुंबई

Anupama 28 September 2021: अनुपमा और अनुज मुंबई पाहुचते हैं। अनुज अनुपमा को समुद्र दिखता है जिसे देखकर अनुपमा उत्साहित हो जाती है। बाद में वनराज और काव्या वहां आ जाते हैं। उन्हें वहां देख कर अनुपमा हैरान हो जाती है।

2 min read
Sep 28, 2021

नई दिल्ली। अनुपमा नींद से जागती है तो उसे अपने ऊपर अनुज का ब्लेजर दिखताहै। अनुज बोलता है कि फ्लाइट में कंबल कम्फर्टेबल नहीं होते इसलिए उसने उसे अपना ब्लेज़र अनुपमा को दे दिया। अनुपमा अनुज से कहती है कि उसे पता नहीं है कि वो कैसे सोई। वो आगे अनुज को अपनी पेंटिंग दिखाती है।

फ्लाइट में लैंडिंग की घोषणा होती है। अनुज भी डर जाता है। अनुपमा अनुज से पूछती है कि क्या वो लैंडिंग के समय भी डरता है तो अनुज हां में जवाब देता है। वो अनुपमा को खिड़की से बाहर देखने के लिए कहता है क्योंकि वह अजीब महसूस कर रहा है। अनुपमा समुद्र तट देखती हैं और उत्साहित हो जाती हैं।

लीला काव्या को सब्जियां काटने के लिए कहती है। काव्या बहाना बनाती है। इधर, अनुपमा पाखी को फोन पर सबकी देखभाल करने के लिए बोलती है। बाद में अनुपमा अनुज से बोलती है कि उसका काम और घर दोनों उसके लिए महत्वपूर्ण है। अनुज अनुपमा से मीटिंग में क्या प्रेज़ेंट करने वाली है पूछता है। अनुपमा अपनी प्रेज़ेंटेशन अनुज के सामने देती है।

जिग्नेश रोहन द्वारा रखी नंदिनी और रोहन की तस्वीर देखता है मगर वो पहचानने नही पाता। वही काव्या को किसी का फोन आता है और वो वनराज को कॉल करती है। उधर, अनुज अनुपमा के लिए ऑटो ले कर आता है और वो उसे समुद्र पर ले जाता है। अनुपमा समुद्र पर जाने के लिए उत्साहित हो जाती है। वह समुद्र को देखकर बेहद खुश है।

अनुपमा अपना पूरा एक्सपीरियंस बापूजी को बताती है। अनुज अनुपमा से उसे अपना बैग देने और पल का आनंद लेने के लिए कहता है। अनुपमा समुद्र का आनंद लेती हैं। अनुपमा को देखकर अनुज मुस्कुराने लगता है। समुद्र पर कुछ लड़के अनुपमा को लूटने की कोशिश करते हैं। अनुज उसकी मदद के लिए दौड़ता है। अनुपमा लड़के की पिटाई करती है और अपनी रक्षा करती है। अनुपमा को देखकर अनुज उससे इमप्रेस हो जाता है। वो उसके लिए ताली बजाता है। बाद में, दोनों समुद्र तट पर वनराज और काव्या से टकराकर चौंक जाते हैं।

वनराज कहते हैं कि उन्हें लगा कि अनुपमा बिजनेस ट्रिप पर हैं लेकिन वो तो समुद्र का आनंद ले रहे हैं। अनुपमा वनराज और काव्या से उनके आने के बारे में पूछती है। काव्या ने बताया कि उसका एक्स बॉस देश छोड़कर जा रहा है और वे उसे आखिरी बार मिलने आई है।

Published on:
28 Sept 2021 09:21 am
Also Read
View All