मनोरंजन

Asha Bhosle Husband: कौन थे आशा भोसले के पति? मशहूर गायिका ने की थी दो शादियां

Asha Bhosle के पति कौन थे? मशहूर गायिका ने दो शादियां की थी। पहली Ganpatrao Bhosle से और दूसरी Rahul Dev Burman से। पढ़ें उनकी निजी जिंदगी, रिश्तों और संगीत से जुड़े दिलचस्प पहलुओं की पूरी कहानी।

2 min read
Apr 12, 2026
Asha Bhosle

Asha Bhosle Husband Name: भारतीय संगीत जगत से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सैकड़ों गाना गाने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले(Asha Bhosle) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके बेटे ने मीडिया को दी। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle अपनी सुरीली आवाज और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। Lata Mangeshkar की छोटी बहन आशा भोसले ने अपने करियर में सैकड़ों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी पहचान बनाई। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रही, खासकर उनकी शादीशुदा जिंदगी। आइए जानते हैं कि आशा भोसले के पति कौन थे और उनकी शादी से जुड़ी दिलचस्प बातें।

गणपत राव भोसले से पहली शादी


आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर Ganpatrao Bhosle से शादी की थी। उस समय आशा महज 16 साल की थीं, जबकि गणपत राव उनसे काफी बड़े थे। उनकी उम्र 31 साल थी। इस शादी से उनकी बहन लता मंगेशकर सहित पूरा परिवार उनसे नाराज था। बाद में यह शादी ज्यादा सफल नहीं रही। रिश्ते में तनाव और मतभेद बढ़ते गए, जिसके बाद आशा भोसले ने यह रिश्ता खत्म कर दिया। इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए।

राहुल देव बर्मन से दूसरी शादी


पहली शादी के असफल होने के बाद आशा भोसले ने मशहूर संगीतकार Rahul Dev Burman (आर.डी. बर्मन) से शादी की। आर.डी. बर्मन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली संगीतकारों में गिने जाते हैं। दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। उन्होंने साल 1980 में शादी की। इस जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। आशा भोसले और आर.डी. बर्मन की जोड़ी सिर्फ निजी जिंदगी तक सीमित नहीं थी, बल्कि संगीत में भी इनकी केमिस्ट्री शानदार रही। आर.डी. बर्मन के संगीत निर्देशन में आशा भोसले ने कई यादगार गाने गाए, जिन्होंने बॉलीवुड संगीत को नई दिशा दी।

आर.डी. बर्मन का निधन


साल 1994 में आर.डी. बर्मन का निधन हो गया। उनके जाने के बाद आशा भोसले ने दोबारा शादी नहीं की और पूरी तरह से अपने संगीत और परिवार पर ध्यान दिया। उस समय में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था।

Published on:
12 Apr 2026 01:45 pm
Also Read
View All