31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर के कारण फिल्म पेड्डी छोड़ने वाले थे सुपरस्टार शिव राजकुमार, एक जिद ने बदला फैसला

Shiva Rajkumar almost quit Ram Charan Peddi: सुपरस्टार शिव राजकुमार, जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं, एक समय अपने कैंसर के कारण फिल्म पेड्डी छोड़ने के बारे में गंभीरता से सोच रहे थे, लेकिन हुआ इसका ठिक उलटा।

2 min read
Google source verification
कैंसर के कारण फिल्म पेड्डी छोड़ने वाले थे सुपरस्टार शिव राजकुमार, एक जिद ने बदला फैसला

शिव राजकुमार (this photo form IMDb)

Shiva Rajkumar almost quit Ram Charan Peddi: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर शिवा राजकुमार ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर एक इमोशनल खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैंसर का पता चलने के बाद एक समय ऐसा आया था जब उन्हें लगा कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, लेकिन फिल्म की टीम ने उनका पूरा साथ दिया और उनके ठीक होने तक इंतजार किया।

शिवा राजकुमार ने अपने संघर्ष भरे दौर को याद किया

फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान चेन्नई में शिवा राजकुमार ने अपने संघर्ष भरे दौर को याद किया और बताया कि डायरेक्टर बुची बाबू सना ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई थी, जो उन्हें काफी पसंद आई। उन्होंने फिल्म के लिए अपनी सहमति भी दे दी थी, लेकिन इसी दौरान उन्हें कैंसर होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाज के लिए एक्टर को अमेरिका जाना पड़ा।

एक्टर शिवा राजकुमार ने कहा कि बीमारी की वजह से उन्हें लगा था कि शायद उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने टीम से प्रोजेक्ट कैंसिल करने की बात भी सोची थी, लेकिन निर्देशक और निर्माताओं ने स्पष्ठ कहा कि वे उनका इंतजार करेंगे। शिवा ने इस सपोर्ट के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया और कहा कि ये उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

राम चरण ने भी शिवा राजकुमार की खूब सराहना की

इतना ही नहीं, इवेंट में मौजूद एक्टर राम चरण ने भी शिवा राजकुमार की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवा की स्क्रीन प्रेजेंस बेहद प्रभावशाली है और उनकी परफॉर्मेंस हमेशा दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ती है। बता दें, राम चरण ने ये भी बताया कि उन्होंने फिल्म 'जेलर' में शिवा राजकुमार का कैमियो कई बार देखा था क्योंकि उनका एक्टिंग उन्हें बेहद पसंद आया।

साल 2024 के आखिर में शिवा राजकुमार का अमेरिका में इलाज हुआ था। डॉक्टरों ने उनके कैंसरग्रस्त ब्लैडर को हटाकर आधुनिक तकनीक की मदद से नया ब्लैडर तैयार किया। इलाज और कीमोथेरेपी के दौरान भी उन्होंने अपने काम को पूरी तरह नहीं छोड़ा। इसके बाद में उन्होंने बताया था कि इलाज के दौरान शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण था और इससे उन्हें शारीरिक रूप से बहुत थकान होती थी। दरअसल, अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद शिवा राजकुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म 'पेड्डी' उनकी बीमारी के बाद रिलीज होने वाली महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इसके अलावा वो जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत के साथ 'जेलर 2' में भी नजर आएंगे। फैंस उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।