31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात अजीत कुमार के घर साथ पहुंचे CM विजय और तृषा कृष्णन, फिर उठे कई सवाल

Vijay Trisha together Ajith Kumar house: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को एक बार फिर साथ देखा गया। दोनों आधी रात को अभिनेता अजीत कुमार के घर पहुंचे। पिछले दिन उनकी मां मोहिनी मणि का निधन हो गया और उन्हें श्रद्धांजलि देने दोनों स्टार्स साथ पहुंचे। अफेयर की खबरों के बीच जैसे ही दोनों का वीडियो सामने आया लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी।

2 min read
Google source verification
Tamil nadu cm Vijay and rumor girlfriend Trisha krishnan reached Ajith Kumar house after his mother death

विजय के साथ तृषा कृष्णन पहुंची अजीत कुमार के घर

Vijay Trisha together Ajith Kumar house: साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स- थलपति विजय और अजीत कुमार के बीच ऑन-स्क्रीन मुकाबला चाहे जैसा भी रहा हो, लेकिन असल जिंदगी में दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं। शनिवार देर रात चेन्नई से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय, अभिनेता अजीत कुमार की माता मोहिनी मणि के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे।

दिलचस्प बात यह रही कि पिछले काफी समय से सुपरस्टार विजय और मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के कथित अफेयर की चर्चाएं मीडिया में गर्म हैं। इन तमाम अटकलों और अफवाहों के बीच, इस दुखद घड़ी में विजय और तृषा दोनों को एक ही समय पर अजीत कुमार के घर पर साथ देखा गया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

विजय के साथ नजर आई तृषा कृष्णन (Vijay Trisha together Ajith Kumar house)

अजीत कुमार की मां के निधन की खबर मिलते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। जहां हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देने लगा तो ऐसे में खुद मुख्यमंत्री विजय अपनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अजीत कुमार के चेन्नई स्थित आवास पर पहुंचे। घर के भीतर प्रवेश करने के बाद विजय सीधे अपने पुराने दोस्त अजीत के पास गए और उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया। विजय ने वहां काफी समय बिताया और शोक संतप्त परिवार को व्यक्तिगत रूप से अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी इस मुश्किल घड़ी में अजीत के परिवार को सहारा देने पहुंची थीं। काले रंग के सादे सलवार सूट में नजर आईं तृषा ने अजीत कुमार की मां को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इंटरनेट पर सामने आई कई तस्वीरों में तृषा को भी अजीत से मिलते और उन्हें सांत्वना देते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि विजय और तृषा का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार बेहद गर्म है, खासकर तब जब विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच तलाक की कानूनी कार्यवाही चलने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

नींद में ही दुनिया छोड़ गईं अजीत की मां मोहिनी मणि (Ajith Kumar mother Mohini Mani funeral)

अभिनेता अजीत कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार सुबह चेन्नई में 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पति पी. सुब्रमण्यम के निधन के लगभग तीन साल बाद उन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह पिछले लंबे समय से बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और शनिवार सुबह नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार ने इच्छा जताई है कि उनका अंतिम संस्कार पूरी तरह से निजी तौर पर किया जाएगा, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल होंगे।

अपनी आगामी फिल्म 'द गुड बैड अगली' (The Good Bad Ugly) की शूटिंग के सिलसिले में दुबई गए अजीत कुमार जैसे ही मां के निधन की खबर मिली, कल रात तुरंत चेन्नई लौट आए। मां के जाने के बाद परिवार ने एक बेहद भावुक बयान जारी करते हुए कहा, "श्रीमती मोहिनी मणि हमारे परिवार की आधारशिला थीं। वे निःस्वार्थ प्रेम, शांत शक्ति, ज्ञान और गरिमा का प्रतीक थीं। उन्होंने हमारे जीवन को जो मूल्य दिए हैं, वे हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।"