24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रवि किशन ने ‘पेड्डी’ को बताया ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्म, राम चरण को लेकर कही बड़ी बात

Ravi Kishan compares Peddi to Aamir Khan Film: एक्टर और नेता रवि किशन ने साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट फिल्म 'पेड्डी' की तारीफ की और उन्होंने इसे '3 इडियट्स' और 'दंगल' जैसी प्रेरणादायक फिल्मों के बराबर बताते हुए इसकी कहानी और एक्टिंग की सराहना की।

2 min read
Google source verification
रवि किशन ने 'पेड्डी' को बताया '3 इडियट्स' और 'दंगल' जैसी फिल्म, राम चरण को लेकर कही बड़ी बात

रवि किशन और रवि किशन (फोटो सोर्स: x के @np_nationpress/IMDb)

Ravi Kishan compares Peddi to Aamir Khan Film: राम चरण की मोस्टअवेटेड फिल्म 'पेड्डी' का गाना 'हेलालाल्लो' शनिवार शाम को भोपाल में एक खास इवेंट में लॉन्च हुआ। इस मौके पर फिल्म की कास्ट और भोजपुरी स्टार-सांसद रवि किशन ने 'पेड्डी' की जमकर तारीफ की और कहा कि ये फिल्म '3 इडियट्स' और 'दंगल' की याद दिलाएगी। साथ ही, उन्होंने ये भी भविष्यवाणी की कि राम चरण को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलेगा।

हर उस युवा को उम्मीद देगी जिसने जिंदगी में हार मान ली है

रवि किशन ने अपने जोशीले अंदाज में कहा कि 'पेड्डी' एक ऐसी फिल्म है जो देश के हर उस युवा को उम्मीद देगी जिसने जिंदगी में हार मान ली है, जिसमें उन्होंने कहा कि जिस युवा को लगता है कि वो कुछ नहीं कर सकता, जो परीक्षा में फेल हो गया, जो थक चुका है, उसके लिए 'पेड्डी' एक नई रोशनी लेकर आएगी। यहीं नहीं उन्होंने लास्ट में कहा, "पेड्डी भारत की उम्मीद बनेगी। पेड्डी युवाओं की उम्मीद बनेगी।"

बता दें, रवि किशन ने 'पेड्डी' की तुलना आमिर खान की दो सुपरहिट फिल्मों से की। उन्होंने कहा कि ये फिल्म '3 इडियट्स' और 'दंगल' की याद दिलाएगी लेकिन 'पेड्डी' अपनी एक अलग पहचान भी बनाएगी। हर भारतीय युवा इसमें अपनी जिंदगी देखेगा।

'पेड्डी' में एक्टिंग कुछ और ही लेवल का है

रवि किशन यहीं नहीं रुके, उन्होंने राम चरण की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि राम को पहले प्रोड्यूसर के रूप में देखा था लेकिन 'पेड्डी' में उनका एक्टिंग कुछ और ही लेवल का है। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि नेशनल अवॉर्ड समेत सभी बड़े पुरस्कार 'पेड्डी' के नाम होंगे।

दरअसल, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' में राम चरण एक ऐसे खिलाड़ी के रोल में हैं जो क्रिकेट, रेसलिंग और दौड़ में हाथ आजमाता है। बता दें, फिल्म में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी लीड रोल में हैं। फिल्म का संगीत AR रहमान ने तैयार किया है। ये 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी।