मनोरंजन

‘इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से फिल्में हिट नहीं होतीं’, आयुष्मान खुराना ने अहान पांडे-अनीत पड्डा का उदाहरण देकर कही ये बात

Ayushmann Khurrana Interview: अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी ने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बजाय अभिनय को अहम बताया है। आयुष्मान ने 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा की सफलता का उदाहरण दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 3:59 PM IST
Ayushmann Khurrana interview
आयुष्मान खुराना ने अहान पांडे और अनीत पड्डा का दिया उदाहरण (सोर्स: x-@SilentThe41134)

Ayushmann Khurrana: फिल्म इंडस्ट्री में सोशल मीडिया फॉलोअर्स के आधार पर कास्टिंग और बॉक्स ऑफिस सफलता को आंकने की बहस के बीच एक्टर आयुष्मान खुराना और शरवरी ने अपनी स्पष्ट राय रखी है। दोनों स्टार्स का मानना है कि इंस्टाग्राम पर मौजूदगी से कहीं ज्यादा महत्व कलाकार के अभिनय और परफॉरमेंस का होता है।

‘वैरायटी इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘सैयारा’ के लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा का उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म की रिलीज से पहले दोनों सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थे, इसके बावजूद उनके शानदार अभिनय की वजह से फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

सोशल मीडिया नंबर्स नहीं, परफॉरमेंस तय करती है कास्टिंग

शरवरी ने भी आयुष्मान की बात का समर्थन करते हुए कहा कि वह ऐसे किसी कास्टिंग डायरेक्टर को नहीं जानतीं जो सोशल मीडिया नंबर्स देखकर कलाकारों का चयन करता हो।

आयुष्मान खुराना, इंस्टाग्राम पर चाहे कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों, अंत में कलाकार की परफॉरमेंस ही मायने रखती है और किसी भी किरदार के लिए चयन केवल अभिनय क्षमता के आधार पर होना चाहिए ना की फॉलोअर्स के आधार पर।

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर अनुभव

इसी बातचीत में शरवरी ने निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में काम करने के अनुभव भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक बेहतरीन संदेश है, जिसे बेहद संवेदनशील और मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है, और निर्देशक ने कहानी में परिवार के हर सदस्य को अहम स्थान दिया है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना ‘प्रेम मिश्रा’ और शरवरी ‘पूर्वा सोलंकी’ के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं।

बता दें, बता दें, आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Updated on:
28 Nov 2026, 3:59 PM IST
Published on: