28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / श्रद्धा कपूर की ‘Eetha’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, 22 सेकंड के मामूली अंतर से बनाया नया रिकॉर्ड, जानें फिल्म की लंबाई

श्रद्धा कपूर की ‘Eetha’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, 22 सेकंड के मामूली अंतर से बनाया नया रिकॉर्ड, जानें फिल्म की लंबाई

Shraddha Kapoor Longest Film: CBFC ने श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। 2 घंटे 52 मिनट 14 सेकंड की अवधि के साथ यह उनके करियर की सबसे लंबी फिल्म बन गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 3:05 PM IST

Eetha movie runtime

विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर (सोर्स: X-@ContainCreator)

Eetha CBFC Certificate Runtime: सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने श्रद्धा कपूर की अपमिंग फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) को 27 नवंबर को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। CBFC के मुताबिक, फिल्म की कुल अवधि 172 मिनट 14 सेकंड यानी 2 घंटे, 52 मिनट और 14 सेकंड तय की गई है।

इस रनटाइम के साथ ‘ईथा’ श्रद्धा कपूर के 16 साल के करियर की सबसे लंबी फिल्म बन गई है। इसमें सबसे खास बात ये है कि ये प्रभास के साथ आई उनकी फिल्म ‘साहो’ (2019) से महज 22 सेकंड लंबी है, जिसकी अवधि 171 मिनट 52 सेकंड (2 घंटे, 51 मिनट और 52 सेकंड) थी।

रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुई 'ईथा'

थिएटर्स में पहुंचने से पहले ही ‘ईथा’ ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसी हफ्ते की शुरुआत में फिल्म को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में जगह मिली।

ये रिकॉर्ड तब बना जब 517 महिलाओं ने फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ के लावणी हुक स्टेप्स को एक मिनट तक बिल्कुल तालमेल के साथ किया।

'छावा' के बाद लक्ष्मण उतेकर का निर्देशन, 4 दिसंबर को रिलीज

‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर फेमस मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म पहले रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

बता दें, लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ‘छावा’ (2025) के बाद उनकी अगली निर्देशित फिल्म है। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले इसे दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, मो. जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

श्रद्धा कपूर के करियर की 5 सबसे लंबी फिल्में

अवधि के लिहाज से ‘ईथा’ (2 घंटे 52 मिनट) सबसे ऊपर है। इसके बाद ‘साहो’ (2 घंटे 51 मिनट), ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ (2 घंटे 43 मिनट), ‘हैदर’ (2 घंटे 42 मिनट) और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (2 घंटे 39 मिनट) का नंबर आता है।