28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / सालों छिपाकर रखी थी सपना चौधरी ने शादी, पहली बार में पति लगे थे खड़ूस, अब सपना ने तलाक किया कन्फर्म

सालों छिपाकर रखी थी सपना चौधरी ने शादी, पहली बार में पति लगे थे खड़ूस, अब सपना ने तलाक किया कन्फर्म

Sapna Choudhary-Veer Sahu Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने पति वीर साहू से अब तलाक ले रही हैं। सपना ने हाल ही में अपने तलाक की अर्जी को लेकर बात की है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 28 Nov 2026, 2:38 PM IST

Sapna Choudhary-Veer Sahu Divorce

सपना चौधरी-वीर साहू (फोटो सोर्स- IMDb)

Sapna Choudhary-Veer Sahu Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। सालों तक अपनी शादी को लोगों की नजरों से दूर रखने वाली सपना ने अब पति वीर साहू से अलग होने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों ने साल 2020 में निजी रीति-रिवाज से शादी की थी। हालांकि, उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत इससे कई साल पहले हो चुकी थी। एक समय ऐसा भी था, जब सपना को पहली मुलाकात में वीर साहू बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। उन्हें वीर का व्यवहार काफी रूखा लगा था, लेकिन बाद में यही रिश्ता प्यार में बदल गया।

अब शादी के करीब छह साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। सपना ने तलाक की अर्जी देने की बात भी कन्फर्म की है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी कलाई पर बने वीर साहू के नाम के टैटू को लेजर ट्रीटमेंट से हटवाती नजर आ रही हैं।

पहली मुलाकात में वीर को देखकर बना ली थी ऐसी राय

सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में वीर साहू के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा बताया था। दोनों की मुलाकात साल 2015-2016 के आसपास हिसार के लाडवा गोशाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। उस वक्त सपना को वीर का व्यवहार कुछ खास पसंद नहीं आया था। उनके मुताबिक, वीर ऐसे इंसान थे, जिन्हें किसी से ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं था।

इसके बाद दोनों की मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई। यहां भी वीर ने सपना को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, जब सपना ने खुद उनसे बातचीत शुरू की तो वह शर्माने लगे। इसके बाद सपना को महसूस हुआ कि वीर उतने अकड़ू या खड़ूस नहीं हैं, जितना उन्होंने पहली मुलाकात में समझ लिया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

2020 में की थी गुपचुप शादी

सपना और वीर साहू ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों ने यह शादी निजी तरीके से की और लंबे समय तक इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। बाद में उनकी शादी की खबर सामने आई। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे भी हैं। सपना और वीर की जोड़ी को उनके चाहने वाले पसंद करते थे, लेकिन अब दोनों की राहें अलग होती नजर आ रही हैं।

पति के नाम का टैटू हटवाती दिखीं सपना

तलाक की अर्जी देने की बात स्वीकार करने के कुछ दिनों बाद सपना का एक वीडियो सामने आया। इसमें वह अपनी कलाई पर बने वीर साहू के नाम के टैटू को लेजर ट्रीटमेंट के जरिए हटवाती दिखाई दे रही हैं। बताया गया कि सपना ने पहले भी टैटू को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि शूटिंग के दौरान इसे छिपाने में काफी समय लगता है। वह आगे फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती हैं, इसलिए टैटू हटवाना उनके लिए आसान विकल्प है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, जबकि कई लोगों ने उनके फैसले का समर्थन किया।

वीर साहू ने भी शेयर किया वीडियो

सपना का टैटू हटवाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद वीर साहू ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा, 'समय आने दो।' उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर सपना के वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है।

तलाक पर क्या बोलीं सपना चौधरी?

NMF न्यूज से बातचीत में सपना ने अलग होने के फैसले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके और वीर के रिश्ते के बारे में सिर्फ वही दोनों बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। सपना के मुताबिक, जब सब अच्छा था तो दोनों साथ थे और अब परिस्थितियां ठीक नहीं हैं, इसलिए साथ नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी तीसरे व्यक्ति को इस रिश्ते के बारे में अपनी सोच थोपने का अधिकार नहीं है।

जब सपना से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में दोबारा शादी करेंगी, तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनके मन में दूसरी शादी का कोई विचार नहीं है।