Bigg Boss 20 Contestants: ‘बिग बॉस 20’ के घर में लव गिल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अरिशफा ने लव गिल पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें बेवकूफ और डेस्परेट तक कह डाला, वहीं आम्रपाली दुबे ने भी कनिका मान और गुल्लू के साथ लव गिल (लवप्रीत) की नजदीकियों पर सवाल उठाए हैं। बता दें, अरिशफा के सख्त शब्दों और आम्रपाली की नाराजगी के बाद घर के समीकरण और कंटेस्टेंट्स के रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।