28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘छम्मक छल्लो’ की कॉपी या पुराना जादू? King के ‘डैडी कूल’ में शाहरुख-करीना के डांस पर बंटे फैंस

‘छम्मक छल्लो’ की कॉपी या पुराना जादू? King के ‘डैडी कूल’ में शाहरुख-करीना के डांस पर बंटे फैंस

Daddy Cool King Song: फिल्म 'किंग' के गाने 'डैडी कूल' में शाहरुख खान और करीना कपूर के डांस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जानें गाने की टीम, जोड़ी की वापसी और 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म से जुड़ी बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:59 PM IST

Daddy Cool King song

शाहरुख खान और करीना कपूर फिर साथ आए नजर (सोर्स: x-@anika_sonii)

Shah Rukh Khan Kareena Kapoor Dance: फिल्म ‘किंग’(King) का गाना ‘डैडी कूल’ कल रात लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें शाहरुख खान और करीना कपूर के डांस मूव्स व केमिस्ट्री को देखकर कई यूजर्स को ‘रा.वन’ के चर्चित गाने ‘छम्मक छल्लो’(Chammak Challo) की याद आ रही है, जिस पर दर्शकों के बीच सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

एक तरफ जहां फैंस इस जोड़ी और पुराने अंदाज को लेकर उत्साहित हैं, वहीं डांस स्टेप्स की तुलना पर अलग-अलग राय भी सामने आ रही है। दूसरी ओर, फिल्म जगत की कई हस्तियों ने इस गाने और दोनों सितारों के अंदाज की जमकर तारीफ की है।

सेलेब्स ने की शाहरुख और करीना की सराहना

गाने के लॉन्च के बाद कमेंट सेक्शन में स्टार्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। करण जौहर ने इसे ब्लॉकबस्टर बताते हुए शाहरुख और करीना की जोड़ी को सिजलिंग कहा, जबकि आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर ने भी उत्साह जताया।

इसके साथ ही, करिश्मा कपूर ने प्यार जताया और सोनम कपूर ने फायर इमोजी पोस्ट किए। वहीं, महीप कपूर ने इसे जबरदस्त और शनाया कपूर ने अविश्वसनीय बताया। गाना शेयर करते हुए शाहरुख खान ने भी लिखा कि करीना के साथ उनकी यह वापसी ओल्ड स्कूल होते हुए भी कूल है।

डिस्को लुक और गाने की क्रेडिट डिटेल्स

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के डिस्को में एंट्री करने से होती है, जिसके बाद दोनों स्टार्स डांस फ्लोर पर थिरकते नजर आते हैं। शाहरुख सॉल्ट-एंड-पेपर बालों और फिट लुक में क्लासी दिख रहे हैं, जबकि करीना कपूर लाल रंग के ग्लैमरस आउटफिट में नजर आ रही हैं।

बता दें, ये गाना 1976 के बोनी एम के लोकप्रिय ट्रैक ‘डैडी कूल’ का बॉलीवुड रूपांतरण है। इसे सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह के साथ शिल्पा राव ने इसे गाया है, जबकि डांस सीक्वेंस की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है।