28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / मातृभूमि के चर्चा के बीच सलमान खान को देखते ही बेकाबू हुआ छोटा बच्चा, भाईजान ने भी नहीं किया निराश, Video Viral

मातृभूमि के चर्चा के बीच सलमान खान को देखते ही बेकाबू हुआ छोटा बच्चा, भाईजान ने भी नहीं किया निराश, Video Viral

Salman Khan Cute Video: मुंबई के कलिना में कड़ी सुरक्षा के बीच एक छोटा बच्चा सलमान खान के पास पहुंच गया। सलमान ने झुककर बच्चे की बात सुनी, उसके माथे को चूमा और साथ में फोटो खिंचवाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:24 PM IST

Salman Khan cute video

सुरक्षा घेरा तोड़कर सलमान खान के पास पहुंचा छोटा बच्चा (सोर्स: Instagram-pallav_paliwal)

Salman Khan Fans Moments: मुंबई के कलिना इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे अभिनेता सलमान खान का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक छोटा बच्चा सुरक्षा घेरा पार कर सलमान के करीब पहुंच जाता है और भाईजान भी उसे निराश करने के बजाय वहीं रुककर प्यार जताते नजर आते हैं।

झुककर बच्चे की बात सुनी, फिर दिया दुलार

वायरल वीडियो में दिखता है कि छोटा बच्चा सलमान खान के ठीक सामने खड़ा होकर ऊपर देखते हुए उनसे बात करने की कोशिश करता है। आगे बढ़ जाने के बजाय सलमान रुकते हैं और बेहद धैर्य से बच्चे की बात सुनते हैं।

इसके बाद सलमान बच्चे के बराबर झुकते हैं, उसके कंधों को थामते हैं, प्यार से गाल छूते हैं और फिर उसके माथे को चूम लेते हैं। उन्होंने अपने इस नन्हे प्रशंसक के साथ पैपराजी के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं। अपने माता-पिता के पास लौटने से पहले बच्चा एक बार फिर खुशी-खुशी सलमान को गले लगाता दिखाई देता है।

पहले भी नन्हे फैंस पर प्यार लुटा चुके हैं सलमान

यह पहला मौका नहीं है जब कड़ी सुरक्षा के बावजूद सलमान खान ने बच्चों के प्रति ऐसा अपनापन दिखाया हो। इससे पहले सितंबर 2026 में मुंबई के एक इवेंट के दौरान भीड़ में एक बच्चे को धक्का लगने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और रुककर उससे बात करने के साथ हाथ भी मिलाया था।

इसी तरह अप्रैल 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के बावजूद सलमान ने एक बच्चे को आवाज लगाने पर अपने पास बुलाया था और उसके साथ फोटो खिंचवाई थी। साल 2023 में भी मुंबई एयरपोर्ट पर दौड़कर आए एक नन्हे फैन को गले लगाने और हाथ मिलाने के बाद ही वे डिपार्चर गेट की ओर बढ़े थे।

'मातृभूमि' इस दिन होगी रिलीज

बता दें, सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला होने वाला है। 4 दिसंबर को होने वाली इस टक्कर को साल 2026 के बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। एक तरफ सलमान खान की 'मातृभूमि' है, तो दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर की 'ईथा'। दोनों फिल्मों के ट्रेलर और गानों को लेकर दर्शकों के बीच पहले से चर्चा बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं।